Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम अपडेट: चार दिनों से सूबे का सबसे गर्म शहर बना हुआ है जमशेदपुर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  मार्च महीने में ही जमशेदपुर में गर्मी का रिकार्ड बन रहा है. बीते चार दिनों से जमशेदपुर पूरे झारखंड में सबसे गर्म शहर बना हुआ है. सोमवार को जमशेदपुर का दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यह पहला मौका है जब इस मार्च माह में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है. हालांकि बीते तीन दिनों से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा है. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-villagers-bid-farewell-to-crpf-jawans-started-hansda-with-moist-eyes/">बहरागोड़ा

: सीआरपीएफ के जवान शुरू हांसदा को ग्रामीणों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

12 मार्च से तापमान में लगातार बढ़ोतरी

12 मार्च से जमशेदपुर का तापमान पूरे झारखंड में संबसे अधिक बना हुआ है. रविवार 14 मार्च को जमशेदपुर का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इसी सप्ताह 11 मार्च को जमशेदपुर का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था. उस दिन रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था. 12 मार्च को दिन के तापमान में थोड़ी कमी हुई, जबकि रात का तापमान बढ़ा. दिन का तापमान जहां 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं रात का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस था. 13 मार्च को भी झारखंड के अन्य जिलों के मुकाबले जमशेदपुर का तापमान सबसे अधिक था. 13 मार्च को दिन का तापमान 35.4 तथा रात का तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. 14 मार्च को दिन के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 36.4 रिकार्ड किया गया. जबकि रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस ही रहा

होली में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. जिसके चलते दिन में गर्मी बढ़ेगी. वहीं रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इस सप्ताह के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो होली में तापमान बढ़ने की संभावना है. झारखंड में होली का पर्व 18 एवं 19 मार्च को मनाया जाना है. उक्त दोनों दिन जमशेदपुर का तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने 16 मार्च को जमशेदपुर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अंदेशा जाहिर किया है. इसे भी पढ़ें: कांग्रेस">https://lagatar.in/nehrus-statue-at-tilaiya-dam-neglected-in-congress-government/">कांग्रेस

राज में उपेक्षित तिलैया डैम स्थित नेहरू की प्रतिमा, पर्यटक निराश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही