Search

 
 
 

वेदर अपडेट : उत्तर से आ रही ठंडी हवा से कनकनी, 17 जनवरी तक राहत नहीं

 
Ranchi : झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. सुबह- शाम कोहरे से लोग परेशान हैं. पूरे दिन कनकनी से लोग ठिठुर रहे हैं. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, 17 जनवरी तक सुबह में कुहासा रहेगा. फिलहाल उत्तर से आनेवाली ठंडी हवा से कनकनी अधिक महसूस हो रही है. शनिवार काे अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08.5 डिग्री रिकार्ड किया गया. दिन और रात के तापमान में बड़ा फर्क नहीं रहने की वजह से लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं.

डालटनगंज सबसे ज्यादा ठंडा रहा

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य में कहीं- कहीं शीतलहर जारी रही. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 28.4 °C चाईबासा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 04.1°C डालटनगंज में दर्ज किया गया.

रांची का मौसम पूर्वानुमान 

8 जनवरी : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहा. अधिकतम तापमान 23 (°C) व न्यूनतम तापमान 08(°C) रिकार्ड किया गया. 9 जनवरी : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 23 (°C) व न्यूनतम तापमान 11 (°C) रहने का अनुमान है. 10 जनवरी: सुबह में कोहरे या धुंध और बाद आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 22 (°C) व न्यूनतम तापमान 07 (°C) रहेगा. 11 जनवरी : सुबह में कोहरे के बाद आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 23 (°C) व न्यूनतम तापमान 08 (°C) रहने की उम्मीद है. 12 जनवरी : सुबह में धुंध और बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 21 (°C) व न्यूनतम तापमान 07(°C) रहने का अनुमान है. 13 जनवरी : सुबह में धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 22 (°C) व न्यूनतम तापमान 07(°C) रहने का अुनुमान है. इसे भी पढ़ें – भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-is-penance-for-us-cant-say-anything-on-political-profit-loss/">भारत

जोड़ो यात्रा हमारे लिए तपस्या है, राजनीतिक नफा-नुकसान पर कुछ कह नहीं सकता, हिंदुस्तान में डर फैलाया जा रहा है : राहुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही