Search

 
 
 

मौसम अपडेट: जानिए 29 सितंबर तक राजधानी समेत पूरे राज्य का कैसा रहेगा हाल

 
Ranchi: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की राजधानी रांची समेत कई जिलों में 29 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है. विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई हैं.  सबसे अधिक वर्षा 25.4 mm परसाबाद (कोडरमा) में दर्ज की गई हैं. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.8°C जमशेदपुर (MO) में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2°C राँची (MC), गुमला (KVK ) तथा सिमडेगा (KVK) में दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें –परमेश्वर">https://lagatar.in/jharkhands-honor-on-the-countrys-map-increased-with-the-selection-of-parmeshwar-gop-murari-sinha/">परमेश्वर

गोप के चयन से देश के मानचित्र पर झारखंड का मान बढ़ा : मुरारी सिन्हा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/bbbb-3-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट

राजधानी रांची समेत खूंटी, गिरिडीह, कोडरमा जिले के कुछ भागों में अगले 24 घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इस मौसम को देखते हुए लोगों को आगाह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाएं और मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें. इसे भी पढ़ें –धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-on-the-water-bodies-on-the-last-day-of-pitru-paksha-remembered-the-ancestors/">धनबाद:

पितृपक्ष के अंतिम दिन जलाशयों पर जुटे लोग, पुरखों को किया याद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/bbbb-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

राजधानी का मौसम पूर्वानुमान

26 सितम्बर: सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, अधिकतम तापमान 30 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C). 27 सितम्बर: सामान्यतः बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 30 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C). 28 सितम्बर: आंशिक के साथ-साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. अधिकतम तापमान 31(°C) न्यूनतम तापमान 23 (°C). 29 सितम्बर: आंशिक के साथ-साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं , अधिकतम तापमान 30 (°C) न्यूनतम तापमान 23 (°C). [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही