Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम अपडेट : अगले सप्ताह आसमान रहेगा साफ, सुबह के कोहरे के बाद खिलेगी धूप

Ranchi : राजधानी रांची में पिछले कुछ दिनों से सुबह के कोहरा के बाद दिनभर बादल छाया रहता है. मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 21 जनवरी तक रांची में ऐसा ही मौसम रहेगा. अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार से राजधानी रांची समेत आस-पास के जिलों में सुबह कोहरे के बाद मौसम साफ रहेगा. पूरे हफ्ते सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप खिली रहेगी. वहीं 25 और 26 जनवरी को आंशिक बादल छाये रहने का पूर्वानुमान है. अगले 4 से 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. (पढ़ें, मुकेश">https://lagatar.in/engagement-of-mukesh-ambanis-younger-son-anant-ambani-and-radhika-these-bollywood-stars-attended/">मुकेश

अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका की सगाई, इन बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत)

पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. राज्य में कही-कही पर हल्का कोहरा छाया रहा. खूंटी में सबसे उच्चतम तापमान 24.2°C और देवघर में सबसे न्यूनतम तापमान 6.5°C दर्ज किया गया. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 22.4°c और न्यूनतम तापमान 9.8°c रिकॉर्ड किया गया. इसे भी पढ़ें : प्रोन्नति">https://lagatar.in/received-promotion-but-not-posting-the-morale-of-state-administrative-service-officials-is-breaking/">प्रोन्नति

तो मिली, लेकिन पदस्थापन नहीं, टूट रहा राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों का मनोबल

राजधानी रांची का मौसम पूर्वानुमान:

20 जनवरी : सुबह में कोहरे के बाद में आंशिक बादल छा रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 23 °C और न्यूनतम तापमान 10 °C रहेगा. 21 जनवरी: सुबह में कोहरे के बाद में आंशिक बादल छा रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 25 °C और न्यूनतम तापमान 12 °C रहेगा. 22 जनवरी : सुबह में धुंध के बाद आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहेगा. 23 जनवरी : सुबह में धुंध के बाद  मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 15°C रहेगा. 24 जनवरी : आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 15°C रहेगा. 25 जनवरी : आंशिक बादल छा रहेंगे. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहेगा. 26 जनवरी : आंशिक बादल छा रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 13°C रहेगा. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-cracks-started-falling-pitch-started-crumbling-2-5-km-road-built-in-1-63-crores-did-not-last-even-for-three-years/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : पड़ने लगी दरार, उखड़ने लगी पिच, तीन साल भी नहीं चली 1.63 करोड़ में बनी ढाई किमी सड़क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही