Search

 
 
 

Weather Update: बोकारो, चतरा, पलामू में हो सकती है बारिश, जानें आपके जिले का हाल

 
Ranchi: मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, बोकारो, चतरा, गुमला, लातेहार लोहरदगा और पलामू में अगले 24 घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान इन जिलों के कुछ इलाकों में वज्रपात भी हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से उत्तरी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों तक एक टर्फ रेखा देखी जा रही है. अब तटीय आंध्र प्रदेश से उत्तराखंड, तेलंगाना और इससे सटे विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवात का असर देखा जा रहा है. इसे पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-appointment-on-the-post-of-storekeeper-cum-accountant-in-the-observation-house-will-be-reinstated-on-contract/">रांची:

संप्रेक्षण गृह में भंडारपाल सह लेखापाल पद पर नियुक्ति, संविदा पर होगी बहाली

हजारीबाग में हुई सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम की वर्षा हुई है. सबसे अधिक बारिश 38.2 mm हजारीबाग में दर्ज की गई है. वहीं सबसे अधिक तापमान 33.7°C देवघर में जबकि, सबसे कम तापमान 21.4 °C रांची (विमानपत्तन) में दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें-KBC">https://lagatar.in/simdegas-reshma-got-an-opportunity-in-kbc/">KBC

में सिमडेगा की रेशमा को मिला अवसर
[wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही