Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम अपडेट: 22 मार्च से कोल्हान में लू चलने की आशंका, तापमान में होगी अप्रत्याशित वृद्धि

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  कोल्हान में गुरुवार को जमशेदपुर से गर्म शहर चाईबासा रहा. वहां का तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि जमशेदपुर का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बुधवार को भी इतना ही तापमान था. हालांकि झारखंड का सबसे गर्म शहर आज डालटेनगंज रहा. वहां का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों तक झारखंड का मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि 19 से 21 के बीच कुछ शहरों में दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. उन्होंने बताया कि 22 मार्च से गर्मी में बढ़ोतरी होगी. पलामू एवं कोल्हान प्रमंडल में इस दौरान हीट वेव (लू) की स्थिति बन सकती है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ac-outer-box-stolen-from-sitaramdera-fears-expressed-on-laborers/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा से एसी आउटर बॉक्स की चोरी, मजदूरों पर जतायी आशंका

आज रात में उमस भरी गर्मी का होगा एहसास

दूसरी ओर गुरुवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं रात के तापमान में बुधवार के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. आज रात का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जिसके चलते रात में उमस महसूस होगी. ज्ञातव्य हो कि 12 मार्च मार्च से 16 मार्च तक जमशेदपुर पूरे झारखंड में सबसे गर्म शहर रहा. मौसम विभाग ने अगले सप्ताह जमशेदपुर का तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-17-march-2022/">शाम

की न्यूज डायरी।।17 मार्च।।होलिका दहन पर भद्रा साया।।HEC कर्मियों की होली फिकी।।करोलिना बिलावस्का बनीं मिस वर्ल्ड।।ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म का ट्रेलर आउट।।बिहार की खबरों के अलावा कई वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही