Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम अपडेट: मार्च का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, कल से लू चलने का अलर्ट

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: जमशेदपुर में मार्च से ही गर्मी का कहर शुरू हो गया है. मंगलवार का दिन इस मार्च माह का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. दिन का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. गर्मी बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने जमशेदपुर सहित झारखंड के कुछ जिलों के लिए अगले तीन दिनों के लिये येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें कोल्हान के तीनों जिलों के अलावे गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा शामिल हैं. मौसम विभाग की मानें तो कोल्हान में एक अप्रैल तक गर्मी में बढ़ोतरी होगी. इस दौरान लू भी चल सकती है. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-reward-naxalites-are-being-warned-to-surrender-by-putting-up-poster-banners/">जमशेदपुर

: ईनामी नक्सलियों को पोस्टर-बैनर लगाकर दी जा रही है सरेंडर करने की चेतावनी

घरों से कम बाहर निकलने की सलाह

इस दौरान लोगों को घरों से कम बाहर निकलने के लिये कहा गया है. जरूरत पड़ने पर शरीर पूरी तरह ढंककर एवं पर्याप्त तरल पदार्थ का सेवन करने के बाद ही निकलने का निर्देश हैं. सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस था. जो मंगलवार को 1.0 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस हो गया. हालांकि रात के तापमान में सोमवार की अपेक्षा गिरावट की संभावना है. सोमवार को रात का तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस था. लेकिन आज मंगलवार को उसमें 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है.

पहली अप्रैल से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार पहली अप्रैल से झारखंड के मौसम में आंशिक परिवर्तन होगा. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि वर्षा की कोई संभावना नहीं हैं. एक से तीन अप्रैल तक मौसम धूप-छांव का रह सकता है. हालांकि कोल्हान में इसका प्रभाव कम रहेगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-16th-festival-of-jeen-mata-family-organized-in-sakchi-crowd-of-devotees-gathered/">जमशेदपुर:

साकची में श्री जीण माता परिवार का 16वां महोत्सव आयोजित, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
[wpdiscuz-feedback id="wz0a1fh3rj" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही