Search

 
 
 

शनिवार से फिर बदलेगा मौसम, 28 मार्च तक हो सकती है बारिश

 
Ranchi : राजधानी समेत झारखंड में शनिवार से फिर मौसम बदलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से तीन दिन तक आंशिक बादल के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. 25, 26 व 27 मार्च को राज्य के दक्षिणी पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात के साथ तेज हवा (30-40 kmph) चलने की संभावना है. वहीं 28 मार्च को राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं बारिश के साथ गर्जन व वज्रपात की संभावना है.

24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.2°C जमशेदपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7°C सिमडेगा में दर्ज किया गया. वहीं रांची का अधिकतम तापमान 31.2°c और न्यूनतम तापमान 17.2°c रिकॉर्ड किया गया.

रांची का मौसम पूर्वानुमान

25 मार्च : सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 33°c व न्यूनतम तापमान 19°c की संभावना. 26 मार्च : बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान 32°c व न्यूनतम तापमान 18°c. 27 मार्च : आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 30°c व न्यूनतम तापमान 17°c. 28 मार्च : आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 31°c व न्यूनतम तापमान 17°c. 29 मार्च : गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. अधिकतम तापमान 32°c व न्यूनतम तापमान 18°c. 30 मार्च: आंशिक बादल छाये रहेंगे. अधिकतम तापमान 31°c व न्यूनतम तापमान 17°c की संभावना. इसे भी पढ़ें – विश्व">https://lagatar.in/world-tuberculosis-day-prabhat-pheri-taken-out-from-sadar-hospital/">विश्व

यक्ष्मा दिवस: सदर अस्पताल से निकाली गई प्रभात फेरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही