Search

 
 
 

20 फरवरी से झारखंड में फिर बदलेगा मौसम

 
Ranchi: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेते नजर आ रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अधिकारी सतीश चंद्र मंडल के अनुसार, झारखंड में 20 फरवरी से आंशिक बादल छाये रहेंगे. 20 फरवरी से पहले मौसम साफ रहेगा. राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. इसके बाद 19 फरवरी से इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 °C की वृद्धि होने की संभावना है. इस दौरान सुबह में कोहरा के बाद आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 28.2 एमएम चाकुलिया (पूर्वी सिंहभुम) में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.4 °C चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.7 °C लोहरदगा में दर्ज किया गया. इस दौरान सुबह में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देख गया. इसे पढ़ें- जदयू">https://lagatar.in/jdu-wants-three-lok-sabha-seats-in-jharkhand/">जदयू

को झारखंड में चाहिए तीन लोकसभा सीट

जानें आपके शहर का तापमान

शहर           न्यूनतम        अधिकतम रांची             24.6             13.5 जमशेदपुर      30.0            17.2 डालटनगंज      23.4          13.5 बोकारो थर्मल    24.1          15.6 चाईबासा          31.4          14.8 देवघर              24.0           13.0 गिरिडीह           22.6          13.7 गढ़वा               24.5           13.5 लोहरदगा          22.6          12.7 गोड्डा                 24.1           14.5 इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-court-news-including-life-imprisonment-to-two-friends-accused-of-raping-a-mino/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 2 दोस्तों को उम्रकैद की सजा समेत कोर्ट की 2 खबरें
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही