Search

 
 
 

सीएमपीडीआई में वेबिनार का आयेाजन, शामिल हुए 250 से अधिक सदस्य

 
Ranchi : कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार सीएमपीडीआई के तत्वावधान में शुक्रवार को कोयला खनन क्षेत्र में ‘अनुसंधान एवं विकास पर हैकथॉन’ के प्रस्तावों को लेकर वेबिनार का आयोजन किया गया. महाप्रबंधक (एसएंडटी) अमर कांत मिश्रा ने हैकथॉन एवं चिन्हित क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी. इस वेबिनार में आईआईटी खड़गपुर, एनआईटी राउरकेला, मॉड्यूलर माइनिंग, टेक्समिन, गरूड़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के 250 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया. हैकथॉन के माध्यम से चिन्हित प्रस्ताव 12 जून से 12 अगस्त के बीच जमा किया जा सकता है. वेबिनार में सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, कोयला मंत्रालय के सलाहकार (प्रोजेक्ट्स) आनंदजी प्रसाद, सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) संजय कुमार दुबे तथा सीएमपीडीआई, कोल इंडिया एवं इसके अनुषंगी कम्पनियों के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें – सीनियर">https://lagatar.in/jharkhand-team-declared-for-senior-national-wushu-competition/">सीनियर

नेशनल वुशु प्रतियोगिता के लिए झारखंड दल घोषित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही