Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चित्रांश बिजनेस एसोसिएट्स ट्रस्ट की वेबसाइट लॉन्च, नव वर्ष मीट समारोह हुआ आयोजित

Ranchi : चित्रांश बिजनेस एसोसिएट्स ट्रस्ट ने शनिवार को दलादली चौक स्थित फोकस रिसॉर्ट में नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर ट्रस्ट का वेबसाइट और ऐप लॉन्च किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रगुप्त महाराज की स्तुति-वंदना कर की गई. मौके पर चित्रांश बिजनेस एसोसिएट्स ट्रस्ट के फाउंडर मेंबर देव शरण सिन्हा ने ट्रस्ट के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्यों ने एक दूसरे से मिलकर नव वर्ष सेलिब्रेट किया. इस अवसर पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई. नृत्य संगीत से कलाकारों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसे भी पढ़ें - बच्चों">https://lagatar.in/sexual-offenses-against-children-a-very-serious-matter-judge-akhil-kumar/">बच्चों

के साथ यौन अपराध काफी गंभीर मामला : जज अख‍िल कुमार

कार्यक्रम में इन्होंने निभाई अपनी भूमिका

समारोह को सफल बनाने में राज वर्मा, मनीष वर्मा, पंकज पीयूष, राहुल कश्यप, रंजन सिन्हा, अमरेंद्र श्रीवास्तव, रवि एवं रवि कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर सतीश श्रीवास्तव, विवेक अखौरी, अमरेंद्र सिन्हा व अरुण सिन्हा को चित्रांश बिजनेस एसोसिएट्स ट्रस्ट की सलाहकार समिति में शामिल करने की घोषणा की गई.

इन्हें किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के संयोजक देवकमल अस्पताल के व्यवस्थापक डॉ.अनंत सिन्हा ने आयोजकों व ट्रस्ट के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस समारोह पर श्री राम कथा आयोजन समिति के संयोजक प्रेमचंद श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में काफी संख्या में चित्रांश बिजनेस एसोसिएट्स ट्रस्ट के सदस्य परिवार के साथ शामिल हुए. इसे भी पढ़ें - रामगढ़">https://lagatar.in/ajsu-party-race-for-ramgarh-by-election-appointment-of-women-in-charge/">रामगढ़

उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी रेस, महिला प्रभारियों की नियुक्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही