Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर राज्य सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू की है. योजना का संचालन ग्रामीण विकास विभाग कर रहा है. विभाग योजना को लेकर बनाये गये स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (मानक संचालन प्रक्रिया,एसओपी ) को पूरी तरह पालन नही कर पा रहा है. एसओपी में योजना से जुड़े तथ्यों को वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक किया जाना था, लेकिन अब तक विभाग ने वेबसाइट नहीं तैयार की है. जिसके कारण लाभुकों को किये जा रहे भुगतान और आवास निर्माण की प्रगति सामने नहीं आ पा रही है.
अबुआ आवास योजना की नहीं बनी है वेबसाइट,आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी सामने नहीं आ रही
Last Updated: May 22, 2024 12:00 AM (IST)