Search

रांची: होटल Radisson Blu में 15 व 16 को होगा वेडिंग एग्जिबिशन

- देश के प्रमुख डिजाइनर्स ने फैशन पॉइंट एग्जिबिशन में अपने लेटेस्ट कलेक्शन का अनावरण किया. - कस्टमाइज्ड ड्रेस की विशेष सुविधा. - विजिटर्स के लिए हर घंटे लकी ड्रॉ के तहत चांदी का सिक्का जीतने का अवसर. Ranchi: होटल रेडिशन ब्लू में 15 और 16 अक्टूबर को फैशन पॉइंट प्री-दिवाली और वेडिंग एग्जिबिशन का आयोजन किया जा रहा है. एग्जीबिशन का उद्घाटन प्रसिद्ध अभिनेत्री, सीरियल मैडम सर (सब इंस्पेक्टर करिश्मा सिंह) फेम युक्ति कपूर करेंगी. इस वर्ष के फैशन पॉइंट इवेंट में दिल्ली, मुंबई, बनारस, बैंगलोर, कश्मीर, कोलकाता और रांची के प्रमुख डिजाइनर्स अपने लेटेस्ट कलेक्शन के साथ उपस्थित रहेंगे, जो रांची वासियों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए हैं. कोलकाता के नामी फैशन डिज़ाइनर अभिषेक राय के डिज़ाइनर ड्रेस और हैंडमेड हैंडलूम साड़ियों का कलेक्शन प्रमुख आकर्षण होगा. जिन्हें कस्टमाइज भी किया जा सकता है. इसके अलावा, रियल और इमिटेशन ज्वेलरी के बेहतरीन विकल्प भी उपलब्ध होंगे.

एग्जिबिशन में बेहतरीन एथनिक वियर उपलब्ध होंगे

एग्जिबिशन में बेहतरीन एथनिक वियर उपलब्ध होंगे. इसमें डिज़ाइनर सूट, कुर्तियां, साड़ियां, लहंगे और ब्राइडल वियर शामिल हैं, जो खास मौकों को यादगार बनाने के लिए परफेक्ट हैं. वहीं विंटर वियर कलेक्शन में लक्ज़री कोट्स और जैकेट्स, गर्माहट और स्टाइल के लिए प्रीमियम फैब्रिक्स, जिनमें ट्रेंच कोट्स, वूलेन जैकेट्स, को-ऑर्ड सेट्स और ड्रेसेस उपलब्ध होंगे. एलीगेंट स्वेटर्स और कार्डिगन्स होंगे. जिसमें विभिन्न रंगों और पैटर्न्स में सॉफ्ट-निट स्वेटर्स और कार्डिगन्स उपलब्ध होंगे, जो ठंड के मौसम के लिए बेस्ट हैं. एग्जिबिशन में सभी कलेक्शन पूरी तरह से हैंडमेड और हैंडलूम हैं, जिससे ग्राहकों को यहां एक्सक्लूसिव और यूनिक पीस मिलेंगे. विंटर वियर से लेकर वेडिंग और फेस्टिव सीजन के लिए लेटेस्ट कलेक्शन भी उपलब्ध होगा. वहीं कंपनी "The POuSH" में नवीनतम दिवाली ट्रेंड्स लेकर आ रही है. जिनमें विशेष दिवाली बोनांज़ा ऑफ़र शामिल हैं. कंपनी ने कहा कि हम पेश कर रहे हैं शानदार हैंड एम्ब्रॉइडरी बेड कवर, कॉटन सैटिन बेड कवर, जेक्वार्ड बेड कवर, प्रिंटेड बेडशीट्स, एम्ब्रॉयडरी बेडशीट्स, प्योर कॉटन दोहार, सिंगल दोहार, किल्ट्स, कस्टमाइज्ड बेडशीट्स, बेड कवर और दोहार. उच्चतम गुणवत्ता की गारंटी है. महिलाएं अलग-अलग देशों में सीमाओं और लालफीताशाही के कारण भले ही बंटी हों, लेकिन उन्हें एकजुट करने वाली बात है गहनों और आभूषणों के प्रति उनका प्यार. इसी प्रेरणा से शुरू हुई `Dazzle by Sonia` की यात्रा, जो एक ही स्थान पर सभी प्रकार की एक्सेसरीज़ और सजावट का समाधान प्रदान करती है.

 दुबई, भारत व बांग्लादेश सहित 15 से अधिक शहरों में प्रदर्शनियां की गई हैं

कंपनी ने कहा कि मेरे बेडरूम से शुरू होकर यह ब्रांड अब ढाका और कोलकाता में दो कार्यालयों तक पहुंचा है. हमने दुबई, भारत और बांग्लादेश सहित 15 से अधिक शहरों में प्रदर्शनियां की हैं. हमारा मुख्य उद्देश्य है उच्च गुणवत्ता और ग्राहक संतुष्टि. हम किसी भी तरह से अपने उत्पादों की गुणवत्ता से समझौता नहीं करते और हर एक उत्पाद को सावधानीपूर्वक चुने हुए विक्रेताओं से लिया जाता है. चूंकि फैशन उद्योग में हमेशा नए ट्रेंड्स के साथ अपडेट रहना जरूरी होता है, इसलिए हम अपने संग्रह में हर समय कुछ नया जोड़ने का विशेष ध्यान रखते हैं. वहीं एग्जिबिशन में प्रति घंटे लकी ड्रॉ के तहत विजिटर्स को चांदी का सिक्का जीतने का मौका भी मिलेगा. इसके अलावा कई स्टॉल्स चैरिटी के लिए समर्पित हैं. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-pm-modi-reached-washim-offered-prayers-at-jagadamba-mata-temple-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-development-projects-worth-thousands-of-crores/">महाराष्ट्र

:  पीएम मोदी ने वाशिम पहुंचे, जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की, हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp