Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आया शादी का मौसम, गूंजेगी शहनाई

Advertisement
Advertisement
धनबाद: कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन और उसके बाद कोरोना गाइडलाइंस के कारण शादियों और शहनाइयों का मौसम पाबंदियों में ही बीता. हाल ही राज्य सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसमें शादी समारोह में मेहमानों की संख्या पर लगाई गई पाबंदी हटा ली गई है. ऐसे में अब एक बार फिर से बैंड-बाजा और बारात की धूम होगी. बाजार में शादियों से जुड़े कारोबार में तेजी आने लगी है. देवउठनी एकादशी 15 नवंबर को मनाया गया, इसके साथ ही शादी-विवाह का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. अब शादियां पहले जैसी चकाचौंध और बारातियों से खचाखच भरे वातावरण में होंगी. हालांकि कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजेशन समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल अनिवार्य होगा. जिले में शादियों के लिए सामुदायिक भवन, विवाह भवन और वाटिकाएं बुकिंग का सिलसिला शुरू हो चुका है. कई जगहों पर बुकिंग भी की जा चुकी है. नवंबर-दिसंबर के अलावा जनवरी-फरवरी के शादी मुहूर्त के लिए भी बुकिंग अभी से चल रही है. होटल की भी हो रही बुकिंग शादी-विवाह के लिए होटलों की भी बुकिंग की जा रही है. होटल  व्यवसायियों के अनुसार कोरोना के कारण होटल व्यवसाय लगातार मंदा रहा. शादी के मौसम में अब बुकिंग होना शुरू हुआ है. नई गाइडलाइंस में सरकार ने जो छूट दी है, उससे होटल व्यवसायियों में खुशी है. अब शादियों में होगा धूम-धड़ाका कोरोना महामारी के कारण अब तक कम संख्या में ही मेहमानों को बुलाया जाता था. इससे लोगों ने बजट भी छोटा कर दिया था. बारात निकालने पर भी पाबंदी थी. ऐसे में शादी व्यवसाय से जुड़े हर व्यवसायी को काफी नुकसान झेलना पड़ा. अब सरकार के आदेश के बाद एक बार फिर व्यवसायियों में खुशी की लहर है. हलवाइयों और कैटरर्स के अनुसार पिछले साल 5-6 खाने के आयटम्स ही सीमित थे. ऐसे में कैटरर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ा. अब इस सीजन में फिर उम्मीद बंधी है. जिला डेकोरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि इस साल नवंबर-दिसंबर में शादियों की धूम रहेगी तथा धनबाद में 25000 शादियां होंगी. इस बार बैंड-बाजा, लाइट और कैटरर वाले अच्छे व्यवसाय की उम्मीद लगाए हुए हैं. शादियों के लिए हो रही खरीदारी बाजारों में शादी से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी जोरों पर है. पुराना बाजार, हीरापुर, सराय ढ़ेला में ज्वेलरी से लेकर रेडिमेड, श्रृंगार सामग्री की खूब खरीदारी हो रही है. यह भी पढ़ें : महंगाई">https://lagatar.in/congress-took-out-prabhat-pheri-against-inflation-2/">महंगाई

के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी   [wpse_comments_template]          

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही