Search

 
 
 

सरकारी स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी का मामला, आदेश नहीं मानने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : शिक्षा सचिव

 
Ranchi: झारखंड में उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक छुट्टी को लेकर विवाद को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किया है. कहा है कि उर्दू विद्यालय को छोड़कर जिन विद्यालयों में उर्दू शब्द जोड़ा गया है, उस विद्यालय के नाम से उर्दू शब्द जल्द हटाया जाये. उर्दू विद्यालयों को छोड़कर शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक छुट्टी सुनिश्चित कराया जाये. मध्याहन भोजन का संचालन रविवार को न हो. किसी भी हाल में गैर उर्दू विद्यालयों में रविवार को किसी भी तरह का शैक्षणिक कार्य नहीं किया जाये. यह भी सुनिश्चित किया जाये कि गैर अधिसूचित उर्दू विद्यालयों में पहले की तरह प्रर्थाना करवाया जाए. इन निर्देशों का जो पालन नहीं करता है या किसी प्रकार का कोई व्यवधान डालता है, तो उस पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और सामाजिक शांति बिगाड़ने का दोषी मानते हुए कानूनी कार्रवाई की जाये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/89.jpg"

alt="" width="720" height="928" />

शिक्षा मंत्री ने दिया था जांच का आदेश 

उर्दू और हिंदी मिडियम स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी को लेकर विवाद जामताड़ा जिले के एक स्कूल से शुरू हुआ था. जिसके बाद राज्य के कई स्कूलों में इस तरह के मामले सामने आने लगे. जिसके बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इसकी जांच का आदेश दिया था. शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी. इसे भी पढ़ें- सरयू">https://lagatar.in/saryu-challenges-the-answer-of-the-department-will-resign-from-the-assembly-if-the-answer-is-correct/">सरयू

ने विभाग के उत्तर को दी चुनौती, जवाब सही हुआ तो विधानसभा से देंगे इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही