Search

 
 
 

झारखंड पुलिस में नहीं हो रहा साप्ताहिक परेड का आयोजन, DGP ने जारी किया आदेश

 
Ranchi :  झारखंड के विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मियों का साप्ताहिक परेड का आयोजन नियमित रूप से नहीं हो रहा है. इसको लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने आदेश जारी किया है. डीजीपी के आदेश के बाद आईजी अभियान ने सभी जिला पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किया है कि वे नियमित रूप से साप्ताहिक परेड का आयोजन सुनिश्चित करें.

परेड के आयोजन ना होने से पुलिस कर्मियों में बढ़ रही अनुशासनहीनता 

साप्ताहिक परेड का आयोजन नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों में अनुशासनहीनता बढ़ रही है. साथ ही नियमित परेड से पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से फिट रहते हैं. परेड न होने से उनकी शारीरिक दक्षता में कमी आ रही है. इसको लेकर जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी जिला, इकाई और वाहिनी में प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन परेड का आयोजन अनिवार्य है. परेड का आयोजन मुख्य रूप से सोमवार को किया जायेगा. दूर-दराज के थानों और अनुमंडल के पुलिसकर्मियों को भी परेड में शामिल किया जायेगा. परेड में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों का रोस्टर बनाया जायेगा. परेड से संबंधित सभी जानकारी एक संचिका में रखी जायेगी, ताकि किसी भी समय जांच की जा सके. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समय-समय पर परेड का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा राजा-रानी कोठी परिसर में स्थित सीआईडी, रेल और जैप के अधिकारी और कर्मचारी जैप-01 डोरंडा के परेड मैदान में शामिल होंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही