Search

 
 
 

वीकली राउंडअप: पढ़िए झारखंड HC और सिविल कोर्ट में किन महत्वपूर्ण केस पर हुई सुनवाई

 
Vinit Upadhyay Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट और रांची सिविल कोर्ट में इस सप्ताह (15 से 20 अप्रैल तक) किन महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई हुई, यह हम अपनी इस खबर में आपको बता रहे हैं. इस सप्ताह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जामनत याचिका पर ED कोर्ट में सुनवाई हुई वहीं चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. हाईकोर्ट ने नशे के कारोबार पर सख्ती दिखाते हुए राज्य और केंद्र सरकार को संयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. विस्तार से पढ़िए इन मामलों में क्या हुआ..., 1.लैंड स्कैम केस में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ED ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा. जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है. 2-पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में फर्जी डीड बनाने के आरोपी मोहम्मद सद्दाम की निशानदेही पर ED ने चार आरोपियों अंतू तिर्की, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया. जिसके बाद कोर्ट ने उनसे पूछताछ के लिए ED को अनुमति दी. पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. 3- तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को दो मामलों में हाईकोर्ट से बाबूलाल को राहत मिली. कोर्ट ने इसी सप्ताह दोनों मामलों में उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है. 4- झारखंड हाईकोर्ट ने इस सप्ताह नशे के कारोबार के खिलाफ स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य  और केंद्र सरकार की एजेंसियों को संयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. 5-हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अनुशासनात्मक कार्यवाही में सेवा बर्खास्तगी की सजा से पहले कदाचार की गंभीरता पर विचार किया जाना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही