Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वेलकम-हेराफेरी फिल्म के प्रोड्यूसर अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के पिता और फिल्म निर्माता अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का कार्डियक अरेस्ट आने से निधन हो गया. अब्दुल गफ्फार ने आज सुबह मुंबई के कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. फिल्म प्रोड्यूसर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था. अब्दुल गफ्फार की अंतिम यात्रा सोमवार शाम चार बजे जेवीपीडी स्क्रीम स्थित उनके आवास बरकत से शुरू होगी और अंतिम संस्कार इरला मस्जिद में किया जायेगा. इसकी जानकारी फिरोज नाडियाडवाला ने दी. (पढ़ें, सिसोदिया">https://lagatar.in/bjp-counterattacked-on-sisodias-claim-said-thinking-is-so-small-what-will-anyone-break-it/">सिसोदिया

के दावे पर BJP का पलटवार, कहा- सोच इतनी छोटी है, उसे भला कोई क्या तोड़ेगा)

वेकलम, आवारा पागल दीवाना जैसी फिल्मों को किया है प्रोड्यूस

90 के दशक में अब्दुल गफ्फार ने कई फिल्मों का निर्माण किया था. गफ्फार भाई का नाम से फेमस फिल्म निर्माता साल 1984 से ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे थे. एक निर्माता के तौर पर उनकी पहली फिल्म धर्मेंद्र और रेखा स्टारर फैमिली ड्रामा ‘झूठा सच’ थी. जिसके बाद वो एक्शन ड्रामा फिल्म ‘लहू के दो रंग’ से जुड़े थे. उन्होंने प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी को भी प्रोड्यूस किया थ. जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके अलावा उन्होंने वेकलम, आवारा पागल दीवाना, आ लगे लग जा, शंकर शंभु, वतन के रखवाले, सोने पे सुहागा जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया था. इसे भी पढ़ें : शाहनवाज">https://lagatar.in/relief-to-shahnawaz-hussain-from-supreme-court-stay-on-order-of-fir-in-rape-case/">शाहनवाज

हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, रेप केस में FIR के आदेश पर लगाई रोक

69 साल के करियर में 50 हिंदी फिल्मों बनाये

अब्दुल गफ्फार ने अपने 69 साल के करियर में करीब 50 हिंदी फिल्मों को प्रोड्यूस किया. उन्होंने 1965 में प्रदीप कुमार और दारा सिंह वाली फिल्म महाभारत को भी प्रोड्यूस किया था. आज भी इस फिल्म को एक एपिक मूवी माना जाता है. अब्दुल गफ्फार अपनी फिल्मों के प्रति काफी जुनूनी होने के लिए जाना जाता था. बताया जाता है कि वो जिस भी प्रोजेक्ट से जुड़ते थे, उसके लिए अपना दिल और आत्मा दे देते थे. इसे भी पढ़ें : इंडिगो">https://lagatar.in/warning-siren-started-ringing-in-indigo-plane-without-any-reason-inquiry-ordered/">इंडिगो

विमान में बिना कारण बजने लगा चेतावनी का सायरन, जांच का आदेश

फैमिली के सभी लोग फिल्म प्रोड्यूसर

बता दें कि एजी नाडियाडवाला के पिता एके नाडियाडवाला भी प्रोड्यूसर थे. वहीं उनके बेटे फिरोज नाडियाडवाला और चचेरे भाई साजिद नाडियाडवाला भी निर्माता ही है. हालांकि साजिद का अलग प्रोडक्शन हाउस है. इनके फैमिली से सभी सदस्य फिल्म प्रोड्यूसर ही है. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-jharkhand-housing-board-again-gave-notice-to-vacate-the-quarters-question-mark-on-assurance-of-public-representatives/">बेरमो

: झारखंड आवास बोर्ड ने फिर क्वार्टर खाली करने का दिया नोटिस, जनप्रतिनिधियों का आश्वासन पर लगा प्रश्नचिन्ह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही