Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के आसमान में वेलकम मोदी...सिडनी के कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम में 20 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Sydney  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं. प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी से यहां पहुंचे हैं. ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. बता दें कि रिक्रियेश्नल एयरक्राफ्ट की मदद से पीएम के स्वागत में आसमान में वेलकम मोदी लिखा. मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर यह दूसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है. खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सुपर के सीईओ पॉल श्रोडर, फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष एंड्रयू फॉरेस्ट, हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की कार्यकारी अध्यक्ष जीना राइनहार्ट से मुलाकात होगी. इस क्रम में पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ भी मुलाकात भी करेंगे. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी उपस्थित रहेंगे

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिडनी में कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम जायेंगे. यहां वह भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी उपस्थित रहेंगे. एक रिपोर्ट के अनुसार 20 हजार सीटों वाले इस स्टेडियम के सारी टिकट बिक चुकी हैं. कार्यक्रम के मेजबान इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन है. इंडियन एक्सप्रेस ने द सिडनी मॉर्निंग पोस्ट के हवाले से जानकारी दी है कि इस फाउंडेशन के निदेशक जय शाह और राहुल जेठी हैं.

ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख कंपनियों के उद्योगपतियों से मुलाकात की

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख कंपनियों के उद्योगपतियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रौद्योगिकी, कौशल और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारतीय उद्योग के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया. मोदी ने उद्योगपतियों की बैठक के दौरान हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की कार्यकारी चेयरमैन जीना राइनहार्ट, फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्री के कार्यकारी चेयरमैन एंड्रयू फॉरेस्ट और ऑस्ट्रेलियनसुपर के सीईओ पॉल श्रोडर के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं. मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण के तहत सोमवार को सिडनी पहुंचे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही