Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विष्णुगढ़ पहुंचे ‘बनाना ब्वॉय’ का स्वागत, 3 बार ठुकरा चुके हैं नासा की नौकरी

Rajendra Dubey Vishnugarh (Hazaribagh) : बनाना ब्वॉय के नाम से सुर्खियां बटोरने वाले वैज्ञानिक गोपाल का विष्णुगढ़ के चलंगा में गर्मजोशी से स्वागत किया गया. गोपाल बगोदर के डिवाइस स्कूल में आयोजित सेमिनार में शामिल होने आए थे. अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गोपाल देश के सबसे कम उम्र के कृषि वैज्ञानिक मूलतः बिहार के भागलपुर स्थित खरीक प्रखंड के नवगछिया ध्रुवगंज के रहने वाले हैं. यहां उनका अपना केले का बगान है. गोपाल बगोदर में सेमिनार की समाप्ति के बाद चलंगा के अपने मित्र पवन प्रताप सिंह से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने केले के पौधे पर शोध कर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने बताया कि चीन और नासा ने कई बार अपने यहां काम करने का उन्हें ऑफर दिया, मगर उसे ठुकरा दिया और अपने देश के लिए काम करने का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि देश के वैसे युवा जो शोध के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन्हें देश के लिए काम करना चाहिए. देश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह जरूरी है. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं गोपाल के मुरीद, डोनाल्ड ट्रंप भी बन गए फैन

गोपाल ने अब तक दर्जनभर अविष्कार किए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके अविष्कार को न सिर्फ सराहा, बल्कि उनको 2017 में अहमदाबाद स्थित इनोवेटिव फाउंडेशन भेजा था. गोपाल को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से 40 युवा आइकॉन में भी शामिल किया गया था. नासा के अंतर्गत काम करना हर वैज्ञानिक का सपना होता है. लेकिन देश के सबसे युवा वैज्ञानिक गोपाल ने तीन बार नासा की नौकरी को ठुकरा दी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी गोपाल के फैन हो गए थे. अब बॉलीवुड के एक मशहूर निर्देशक गोपाल पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं.

केले के थंभ से पैदा की थी बिजली

दरअसल बनाना बॉय के नाम से प्रसिद्ध युवा वैज्ञानिक गोपाल जी केले पर कई तरह के शोध कर रहे हैं. 13 वर्ष की उम्र में गोपाल ने केले के थंभ से बिजली पैदा की थी. बिजली पर शोध के दौरान अब तक वह कई जरूरत की चीजों का आविष्कार कर चुके हैं और कई अविष्कार पाइपलाइन में है. केले के थंभ से पल्प तैयार कर गोपाल ने प्लेट थाली का निर्माण किया. वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक पर अभी वह काम कर रहे हैं. इस दिशा में 90% तक काम हो चुका है. गोपाल फिलहाल ऐवोन पैफको नामक कंपनी में बतौर साइंटिस्ट कार्यरत हैं. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/plfi-sub-zonal-commander-arrested-with-ak-47/">PLFI

का सब जोनल कमांडर AK-47 के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही