बाउरी का कई स्थानों पर स्वागत
Bokaro : रांची से बोकारो जाने के क्रम में गुरुवार को पेटरवार, दांतू, बहादुरपुर, जैनामोड़, नयमोड़, चास, चंदनकियारी समेत अन्य कई स्थानों में झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया. इस दौरान कसमार प्रखंड के दांतू में स्थानीय युवा नेता सोमनाथ नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया. इस दौरान बाउरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि युवा वर्ग को छलने वाली हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है. मौके प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित कुमार, भाजयुमो बोकारो जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, कोषाध्यक्ष निवारण महतो, युवा नेता कमल राज, मोहन नायक रॉकी, पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र नायक, अरविंद नायक, शिवानंद, गोविंद, रौशन, चिरंजीवी, संदीप नायक व अन्य मौजूद थे. ------- [caption id="attachment_787331" align="aligncenter" width="629"]alt="" width="629" height="850" /> युवक की डेंगू से मौत के बाद मातम[/caption]
युवक की डेंगू से मौत के बाद मातम
Kasmar (Bokaro): पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के कसमार प्रखंड प्रतिनिधि रहे सुनील कुमार कपरदार के पुत्र गौतम कपरदार (उम्र 28 वर्ष) की गुरुवार सुबह असामयिक मौत हो गई. बताया गया कि वह कुछ दिनों से टाइफाइड से पीड़ित था और इस बीच उसे डेंगू भी हो गई थी. गुरुवार की सुबह तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. गौतम के असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम फैल गया है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. करीब पांच महीना पहले ही उसकी शादी हुई थी. वह दो भाइयों में बड़ा था और जमशेदपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था. घटना की सूचना पाकर माधवलाल सिंह के पुत्र सह पूर्व जिप सदस्य प्रकाशलाल सिंह, प्रमुख नियोती कुमारी, पूर्व जिप सदस्य विमल कुमार जायसवाल, पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, पूर्व पंसस उपेंद्र कुमार जायसवाल, राजेश कुमार राय, सौरभ राय समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे और घटना पर दुख जताते हुए शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. गौतम की मौत पर पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुखिया विजय जायसवाल, झामुमो नेता सिकंदर कपरदार, विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, उमेश कुमार जायसवाल, पंकज कुमार जायसवाल, आकाश यादव आदि ने भी गहरा शोक जताया है. -------- [caption id="attachment_787332" align="aligncenter" width="1039"]alt="" width="1039" height="477" /> तेनुघाट कोर्ट की तस्वीर[/caption]
तेनुघाट: हत्या के दो आरोपी को आजीवन कारावास
Tenughat: तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय अनिल कुमार ने हत्या के आरोप में दोषी पाने के बाद आदिल अंसारी और करण कुमार सिंह उर्फ अजय कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बता दें कि सूचिका संगीता कुमारी ने 1 जुलाई 2021 को बोकारो थर्मल थाना प्रभारी के पास बयान दर्ज कराई थी कि उसके पति अनिल कुमार कमार जो रेलवे में कार्यरत थे. वह 1 जुलाई की सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे. शाम लगभग 7 बजे किसी के द्वारा सूचना दी गई कि उसके पति को रेलवे ट्रैक के सामने किसी के द्वारा हत्या कर दी गई है. सूचना पाने के जब वहां रेलवे अधिकारियों के साथ पहुंची तो देखा कि किसी ने धारदार हथियार से गला रेत कर उसके पति की हत्या कर दी गई है. उक्त बयान के आधार पर बोकारो थर्मल में मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद छानबीन के दौरान आदिल अंसारी और करण कुमार सिंह उर्फ अजय कुमार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोप पत्र समर्पित होने के बाद मामला स्थानांतरित होकर जिला जज द्वितीय अनिल कुमार के न्यायालय में पहुंचा. न्यायालय में उपलब्ध गवाहों के बयान एवं उभय पक्षों के अधिवक्ता के बहस सुनने के बाद श्री कुमार ने आदिल अंसारी और करण कुमार सिंह उर्फ अजय कुमार को हत्या के आरोप में सिद्ध दोषी पाया. सिद्ध दोषी पाने के बाद दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. सजा सुनाए जाने के बाद दोनों अभियुक्तों को तेनुघाट जेल भेज दिया गया. अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साहू ने बहस किया और उनका साथ सूचिका के अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा ने दिया. --------अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत
Bokaro : कसमार थानाक्षेत्र के खांजो नदी के सामने गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे एक अज्ञात बस ने एक बाइक सवार एवं बाइक पर बैठी लड़की को धक्का मार दिया. जिससे बाइक सवार धनबाद जिले के पुटकी निवासी हरदयाल सिंह की मौत पीएमसीएच में हो गई. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार हरदयाल सिंह अपनी हौंडा बाइक पर बेटी के साथ रामगढ़ की ओर जा रहे थे, इसी बीच बोकारो की ओर से आ रही अज्ञात बस ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. घटना के बाद बस ने बाइक समेत हरदयाल सिंह को काफी दूर तक घसीटकर ले गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय मुखिया चंद्रशेखर नायक, पंसस नागेंद्र नायक ने घटना की सूचना तत्काल कसमार पुलिस को देते हुए घायलों को बोकारो सदर अस्पताल भेजा. घटना में गंभीर रूप से जख्मी हरदयाल सिंह की स्थिति चिंताजनक देखते हुए उसे पीएमसीएच धनबाद भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इधर घटना की सूचना के बाद कसमार थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय समेत अन्य पुलिस बल पहुंची और सदर अस्पताल में जाकर हरदयाल सिंह को भर्ती कराया. कसमार पुलिस मेन रोड के कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात बस की पहचान करने के प्रयास में जुटी है. -------बेरमो: मोबाइल टावर कंपनियों को लेबर सेस का बकाया विभाग के खाते में जमा कराने निर्देश
294 मोबाइल टावर का 01 करोड़ 02 लाख 90 हजार उपकर बकाया Bermo: बोकारो जिलान्तर्गत मोबाइल टॉवर निर्माण करने वाले रिलाइंस जियो इंफराटेल, एटीसी, भारती इंफराटेल एवं इंडस कंपनी द्वारा जिले में कुल 294 मोबाईल टॉवर लगाया गया है. मोबाइल टॉवर निर्माण की सूचना इन कंपनियों द्वारा श्रम विभाग को नहीं दी गई. साथ ही मोबाइल टावर का निर्माण लागत का कुल 01 प्रतिशत राशि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम 1996 के अन्तर्गत विभाग के खाते में जमा की जानी चाहिए. इसकी सूचना स्थानीय श्रम कार्यालय को दी जानी चाहिए थी. परंतु न तो इन कंपनियों के द्वारा मोबाइल टावर के निर्माण की सूचना दी गई और ना ही उपकर की राशि जमा करने की सूचना कार्यालय को दी गई है. इस संबंध में बोकारो के उप श्रमायुक्त प्रवीण कुमार के द्वारा सभी मोबाइल कंपनियों को नोटिस जारी की गई थी, परंतु किसी भी कंपनी ने उपकर राशि विभाग के खाते में जमा करने की सूचना नहीं दी है, जिस कारण सभी कंपनियों पर निर्माण लागत का 1% राशि विभाग के खाते में जमा करने के लिए आदेश पारित किया गया है. ------- [caption id="attachment_787339" align="aligncenter" width="1280"]alt="" width="1280" height="576" /> बेरमो:लोहा और कोयला चोर से परेशान हैं सीसीएल के सुरक्षा कर्मी, पुलिस बेखबर[/caption]
Leave a Comment