Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश में शांति के लिये काशी व अयोध्‍या दर्शन को निकले बेंगलुरू के पदयात्रियों का चांडिल में स्‍वागत

Advertisement
Advertisement
Chandil: देश में शांति लाने व कोरोना महामारी की अंत के लिये काशी विश्वनाथ व अयोध्या दर्शन का संकल्‍प लेकर बेंगलुरू का 30 सदस्यीय दल शुक्रवार देर रात चांडिल पहुंचा. चांडिल भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेन महतो व भाजपा के महामंत्री प्रभात कुमार पोद्दार ने सभी तीर्थयात्रियों का स्‍वागत किया और चांडिल स्टेशन बस्ती स्थित ईचागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय साधुचरण महतो के आवास में उनके रात्रि विश्राम की व्‍यवस्‍था की. इसे भी पढ़ें: चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-contemplation-camp-of-jharkhand-kisan-parishad-organized-at-pathpur-football-ground-of-ichagarh/">चांडिल:

ईचागढ़ के पाठपुर फुटबॉल मैदान में झारखंड किसान परिषद का चिंतन शिविर आयोजित

6 नवंबर को बेंगलुरू से पदयात्रा  पर निकले हैं तीर्थयात्री

तीर्थयात्रियों के दल के सदस्‍य श्री नटराजन ने बताया कि सनातन धर्म को बचाने, देश मे शांति बहाल व विश्व से कोरोना महामारी का अंत की कामना लेकर बेंगलुरू से 6 नवंबर 2021 को 30 सदस्यीय दल विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए काशी विश्वनाथ दर्शन व अयोध्या दर्शन के लिये पैदल निकले हैं. उन्होंने कहा कि 100 दिनों के अंदर विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करते हुए पदयात्रा कर अयोध्या राम मंदिर पहुंचना है. सभी तीर्थयात्री 60 वर्ष से ऊपर के हैं. इसमें तीर्थयात्री मुनि स्वामी गुरुजी, बलराम गुरुजी, कृष्णमूर्ति, नागेंद्र, गौरम्बा, उत्तमा, पुष्पांजलि, प्रमिला देवी, नटराजन, गोपाल रेड्डी, राजम्मा, चित्राजो, जीतम्मा आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: राज्य">https://lagatar.in/17-farmers-schools-will-be-developed-in-the-state-training-will-be-given-to-50-to-100-farmers-in-each/">राज्य

में 17 कृषक पाठशाला होंगे विकसित, प्रत्येक में 50 से 100 किसानों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही