Ranchi : गुजरात मे सम्पन्न 36वें राष्ट्रीय खेल के तीरंदाजी में रिकर्व टीम प्रतिस्पर्धा में झारखंड की टीम ने कांस्य जीता. टीम ओर से खेलते हुये रांची रेल मण्डल की दीप्ति कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर दमखम दिखाया. उसने रांची रेल मंडल और झारखंड का नाम रौशन किया है. सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप गुप्ता ने महिला तीरंदाज दीप्ति कुमारी से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
मंदिर निर्माण का मार्ग रहा कठिन मगर मथुरा-काशी का मंदिर निर्माण होगा आसान : भैया जोशी
सभी अधिकारी-कर्मचारी गौरवान्वित : डीआरएम
मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) प्रदीप गुप्ता ने हर्ष जताते हुए कहा कि राँची रेल मंडल के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी दीप्ति कुमारी के दमदार प्रदर्शन से बहुत प्रसन्न हैं. वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने दीप्ति को आगे के प्रतिस्पर्धाओं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. दीप्ति कुमारी दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के कार्मिक विभाग मे जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत है. इसे भी पढ़ें –श्रीराम">https://lagatar.in/the-path-of-construction-of-shri-ram-temple-has-been-difficult-but-the-construction-of-mathura-kashi-temple-will-be-easy-bhaiya-joshi/">श्रीराममंदिर निर्माण का मार्ग रहा कठिन मगर मथुरा-काशी का मंदिर निर्माण होगा आसान : भैया जोशी
Leave a Comment