Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रिपल टेस्ट कराने के बाद ही निकाय चुनाव कराने के निर्णय का स्वागत

Ranchi : मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण तय करने व ओबीसी का ट्रिपल टेस्ट कराने के बाद ही निकाय चुनाव कराने के निर्णय का स्वागत किया है. कहा है कि पहले सरकार ने ओबीसी को आरक्षण दिए बिना निकाय चुनाव कराने का निर्णय लिया था. उसका मोर्चा ने विरोध किया था. लेकिन अब सरकार ने सही निर्णय लिया है. पिछड़ी जातियों को आबादी के अनुसार 50% तक आरक्षण देने की जो राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने सरकार से अनुशंसा की है, ट्रिपल टेस्ट कराकर सरकार ओबीसी का आरक्षण तय करे. ईडब्ल्यूएस को भी आरक्षण मिला है. इसका लाभ मूलवासी सदान से आने वाले सवर्णों को कैसे मिले, झारखंड सरकार को इसकी पहल करनी चाहिए. क्योंकि मूलवासी सदान से आने वाले सवर्ण भी अंतिम पंक्ति में खड़े हैं. उन्होंने कहा कि जब तक हर व्यक्ति मुख्यधारा से नहीं जुड़ जाता, तब तक किसी भी राज्य और देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/radio-johar-will-start-in-ranchi/">रांची

और हजारीबाग में होगी रेडियो जोहार की शुरुआत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही