: खुदिया नदी में नहाने गया युवक डूबा, दो साथी बचे
पूर्व सैनिकों के आश्रितों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्देश
राज्यपाल गंगवार ने बैठक में राष्ट्रीय एवं अंतररष्ट्रीय स्तर पर खेलनेवाले भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्देश दिया. भूतपूर्व सैनिकों के बच्चे जिनका चयन कमीशन ऑफिसर के रूप में हुआ है, उन्हें शुरू में 25,000 रु पारितोषिक राशि के रूप में देने पर सहमित बनी.भूतपूर्व सैनिकों के रोजगार की पहल करे बोर्डः राज्यपाल
राज्यपाल गंगवार ने कहा कि जिन भूतपूर्व सैनिकों को रोजगार की आवश्यकता है, उन्हें राज्य में मौजूद कंपनी में काम दिलाया जाए. इसके लिए भूतपूर्व सैनिकों को डीजीआर के तहत सिक्योरिटी एजेंसी से सेवाएं ली जाएं. बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांगते, राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, प्रधान सचिव, वित्त विभाग मस्तराम मीणा सहित निदेशक, सैनिक कल्याण निदेशालय, झारखंड, सहायक निदेशक, सैनिक कल्याण निदेशालय, झारखंड, सहित कई वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -शराब">https://lagatar.in/liquor-shop-workers-get-less-salary-adulterated-liquor-is-sold/">शराबदुकान पर काम करने वालों को मिलता है कम वेतन, बिकती है मिलावटी शराब [wpse_comments_template]
Leave a Comment