Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर बोले कल्याण मंत्री – जल्द होगा मदरसा बोर्ड का गठन

Ranchi: विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवं झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड की पहल पर बुधवार को कडरू स्थित हज हाउस में अल्पसंख्यक समुदाय के मुद्दों पर परिचर्चा आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कल्याण के लिए जितने कार्य किए गए हैं, उतने कार्य पहले कभी नहीं किए गए थे. मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के शैक्षणिक विकास के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय से किए गए सभी वादों को पूरा किया है. मंत्री ने घोषणा की कि सरकार जल्द ही मदरसा बोर्ड और उर्दू अकादमी का गठन करेगी. उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित करें, क्योंकि शिक्षा से ही आने वाली पीढ़ी का विकास संभव है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/minister-deepika-pandey-reached-gujarat-to-meet-jharkhands-minor-rape-victim-gave-financial-help/">झारखंड

की दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग से गुजरात मिलने पहुंची मंत्री दीपिका पांडे, दी आर्थिक मदद

झारखंड सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के साथ मजबूती से खड़ी है: डॉ. इरफान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस 18 दिसंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है. यह दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1992 से प्रत्येक वर्ष मनाया जा रहा है, ताकि अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा की जा सके और उनकी भाषा, जाति, धर्म, संस्कृति और परंपरा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय पूरी तरह से सुरक्षित है. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सदस्य एवं राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सरफराज अहमद, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू, आयोग के सदस्य डॉ. एम तौसीफ, वारिस कुरैशी, बरकत अली और अन्य लोग उपस्थित थे.

ये लोग सम्मानित किए गए 

राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ओर से कई व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में पत्रकारिता के क्षेत्र में मुजफ्फर हुसैन, गुलाम शाहिद और शफीक अंसारी, शिक्षा के क्षेत्र में सेंट जेवियर के प्राचार्य फादर डॉ. नोबूल लकड़ा, प्राचार्य निर्मला कॉलेज डॉ. ज्योति किसपोटा, सामाजिक संगठन "लहू बोलेगा" के संस्थापक नदीम खान, जमशेदपुर के सामाजिक कार्यकर्ता मोख्तार आलम खान, सरफराज हुसैन और झारखंड बार के सदस्य अधिवक्ता अब्दुल कलाम रशीदी शामिल थे. इसे भी पढ़ें -प्राथमिक">https://lagatar.in/making-aapar-card-mandatory-for-primary-and-middle-school-students/">प्राथमिक

और मध्य विद्यालय के छात्रों का अपार कार्ड बनाना अनिवार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही