Search

 
 
 

कल्याणकारी योजनाएं कागजों और फाइलों में नहीं, धरातल पर उतारा जा रहा : हेमंत सोरेन

 
  • सीएम ने 61.25 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, सेविका-सहायिकाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र
  • बोले- हर गांव में जेनेरिक दवाएं की व्यवस्था होगी. गांव के ही पढ़े-लिखे युवाओं को दुकान खोलने की इजाजत दी जाएगी.
Sahibganj/ Ranchi : साहिबगंज के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं कागजों- फाइलों में सिमटी नहीं रहेगी. योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. योजनाओं के क्रियान्वयन पर सरकार की पूरी नजर है. सरकार का जोर हर जरूरतमंद और गरीब को योजना का लाभ पहुंचाना है. मुख्यमंत्री साहिबगंज स्थित धरमपुर पतना में परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. मौके पर मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा, इमरजेंसी में ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं की किल्लत नहीं हो, इसकी व्यवस्था सरकार जल्द करने जा रही है. हर गांव में जेनेरिक दवाएं की व्यवस्था होगी. इसमें गांव के ही पढ़े-लिखे नौजवानों को दवा दुकान खोलने की इजाजत दी जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/05rc_m_226_05012023_1.jpg"

alt="" width="1032" height="688" />

ग्राम प्रधानों को प्रधानी पट्टा सौंपा

मौके पर हेमंत सोरेन ने करीब 61.25 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया. साथ ही यूनिवर्सल पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, सोना -सोबरन धोती साड़ी योजना और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसी कई योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. उन्होंने जेएसएलपीएस की सखी मंडलों को चेक प्रदान किया. सेविका और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और ग्राम प्रधानों को प्रधानी पट्टा सौंपा. वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे- बच्चियों को स्वेटर और गरीबों- जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर राजमहल सांसद विजय हांसदा और जिले के उपायुक्त आरएन यादव और पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे .

मुख्यमंत्री के भाषण की प्रमुख बातें 

  • आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान कर योजनाओं से जोड़ा गया. बचे वंचितों के लिए फिर से शिविर लगेंगे.
  • किसानों को खेतों से जोड़ने का है संकल्प
  • श्रमिकों के लिए सरकार ने कई योजनाएं बनायी हैं. इसका लाभ लेने के लिए लोग श्रम विभाग के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं. इससे गांव में ही लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और पलायन रुकेगा.
  • सरकार ने श्रमिकों के लिए पेंशन, उनके बच्चों की पढ़ाई- लिखाई के लिए छात्रवृत्ति योजना चलायी है.
  • अगर दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रित को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था है.
  • बच्चियों की पढ़ाई के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है. वे पढ़ाई को बीच में नहीं रोकें.
  • आईएएस, जेपीएससी, बैंकिंग या अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए कोचिंग और मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसे कोर्स की पढ़ाई में जो भी खर्च होगा, उसे सरकार उठाएगी.
इसे भी पढ़ें – Breaking">https://lagatar.in/central-governments-big-decision-immediate-ban-on-tourism-activities-in-sammed-shikharji/">Breaking

– केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : सम्मेद शिखरजी में टूरिज्म गतिविधियों पर लगी तत्काल रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही