Search

 
 
 

जेसीबी से कराया जा रहा कूप निर्माण, मनरेगा में बंदरबांट का आरोप समेत गिरिडीह की कई खबरें

 
  • ताजा मामला तिसरी पंचायत का, जेसीबी से कराया जा रहा काम
  • गणतंत्र दिवस के दिन भी इस कूप निर्माण में कागजों पर लगाए गए मजदूर, जबकि धरातल पर एक भी मजदूर नहीं कर रहे थे काम
  • मामला संज्ञान में, जांच कर की जाएगी कार्रवाई : बीडीओ
Rohit Bharti Tisri (Giridih) : महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा, जिसका मुख्य उदेश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को 100 दिनों का गारंटी रोजगार देना है. लेकिन इस योजना में मनरेगा मेठ, बिचौलिये और सरकारी कर्मी ही सरकारी राशि का बंदरबांट कर रहे हैं. आज मनरेगा योजनाओं की हकीकत किसी से भी छुपी नहीं है. आए दिन मनरेगा योजनाओं में कई योजनाएं कागजों पर ही संचालित होने की बात सामने आती रही है. वहीं बचे हुए योजनाओं में जेसीबी का इस्तेमाल कर मजदूरों का हक मार लिया जाता है. इसके अलावे भी कार्य से अधिक भुगतान होने, कार्य में लापरवाही के साथ कई पुराने योजनाओं में ही थोड़ा-बहुत कार्य करवाकर पैसे की निकासी करने का मामला सामने आता ही रहता है. लेकिन किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई ना होने के कारण मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तनिक भी लगाम नहीं लग पा रहा है. नतीजतन इसका फायदा उठाकर बिचौलिये और मनरेगा कर्मी चांदी काट रहें हैं. ऐसा ही एक मामला जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत तिसरी पंचायत से सामने आया है. जहां एक मनरेगा योजना के तहत मंजू देवी की जमीन पर हो रहे कूप निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया है. साथ ही कुएं के लिए लगभग 15 फुट खोदे गए इस गड्ढ़े में अब तक लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए की निकासी कर ली गई है. जबकि कुएं के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा पड़ा है. इसके बावजूद डिमांड जारी है. मजे की बात तो यह है कि गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन भी इस कूप निर्माण में कागजों पर मजदूर लगाए गए थे, जबकि धरातल पर एक भी मजदूर नहीं पाए गए.

टीसीबी में भी किया गया है जेसीबी मशीन का प्रयोग

इसके अलावे तिसरी में ही विकास मोदी की जमीन पर निर्माण हो रहे टीसीबी में जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया है. हालांकि यह योजना अभी पूरी नहीं हुई है. इसमें अबतक कुछ ही गड्ढे किए गए हैं. लोगों का कहना है कि योजनाओं की जांच के लिए स्थल पर जाने वाले कर्मियों की संलिप्ता के बगैर के बगैर यह गड़बड़झाला कतई नहीं किया जा सकता. जानकारों का कहना है कि यदि विभाग द्वारा धरातल पर उच्च स्तरीय जांच करवाई गई तो एक बड़ा घोटाला सामने आएगा. इस संबंध में तिसरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

सदर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का विधायक व डीसी ने किया उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/12-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Giridih : शुक्रवार को सदर अस्पताल में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने संयुक्त रूप से डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया. मौके पर सोनू ने कहा कि शुरुआत में यह डायलिसिस यूनिट 4 बेड से संचालित होगी. इसके तहत APL को छोड़कर बाकी सभी कैटेगरी के लोगों को निःशुल्क सेवा प्रदान की जायेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की स्थापना हो जाने से अब यहां के स्थानीय लोगों को अन्य संस्थानों पर आश्रित नहीं होना होगा. वहीं डीसी ने कहा कि डायलिसिस सेंटर के उद्घाटन होने से अब गिरिडीह के नागरिकों को काफी सुविधा होगी. वहीं गरीब तबके के लोगों को इसका निःशुल्क लाभ मिल सकेगा. उद्घाटन के दौरान सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं अन्य कई कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही