Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल विस चुनाव, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े पीएम मोदी ममता बनर्जी, लगाये आरोप-प्रत्यारोप

हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए भाजपा का प्रचार किया. उन्होंने कहा कि हम इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायेंगे.
 

Kolkata : पीएम मोदी ने आज रविवार को पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में चार रैलियों को संबोधित किया. सभी रैलियों में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार पर हमला बोला.  

 

 

 

संसद में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने का जिक्र करते हुए कहा कि तृणमूल सरकार ने बंगाल की बेटियों को धोखा दिया है.  महिलाएं आने वाले विधानसभा चुनावों में इसकी सजा जरूर देंगी. बता दें कि टीएमसी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोट किया था.

 


पीएम मोदी ने कहा कि ममता सरकार नहीं चाहती कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में सांसद बनें. आरोप लगाया कि इसलिए टीएमसी संसद में आरक्षण से जुड़ा कानून के विरोध में वोट किया. पीएम ने अपनी इन रैलियों में तेवर तल्ख करते हुए टीएमसी में शामिल असामाजिक तत्वों को भी चेताया.

 

 

 
पीएम मोदी ने कहा कि मैं  इन लोगों को आखिरी मौका दे रहा हूं.  पने अपने  इलाकों के थानों में आत्मसमर्पण कर दो.  चार मई के बाद कोई भी अपराधी बच नहीं पायेगा.  इस क्रम में पीएम ने  कहा,  बंगाल की बहनों को टीएमसी के कुकर्मों से सचेत करना चाहता हूं,

 


उन्होंने कहा कि   टीएमसी  मा, माटी, मानुष की बात करके सत्ता में आयी थी, लेकिन टीएमसी ने माताओं के साथ विश्वासघात किया है. पीएम ने कहा कि  भाजपा ने संसद में यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि 2029  से शुरू होनेवाले चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हो, लेकिन महिला-विरोधी टीएमसी ने संसद में इसका विरोध किया. 

 


उधर हुगली में आयोजित एक जनसभा में सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी राजनीतिक अभियानों के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं. ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

 


हुगली जिले के तारकेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए भाजपा का प्रचार किया. उन्होंने कहा कि हम इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही