Search

पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, पत्थरबाजी, कई वाहन क्षतिग्रस्त, मंत्री हांसदा, अंगरक्षक घायल

Kolkata : पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर शुक्रवार को हमला किये जाने की खबर है. हालांकि हमले में अभिषेक बनर्जी को कोई चोट नहीं पहुंची है. इसके अलावा ममता सरकार में मंत्री बीरबहा हांसदा के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हांसदा और उनका अंगरक्षक घायल हो गये हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                       नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को भेजा गया है. खबरों के अनुसार पार्टी के जनसंपर्क अभियान के तहत टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी जिलों को दौरा कर रहे हैं. वे राज्य में पंचायत चुनाव से पहले अपने जनसंपर्क अभियान जन संजोग यात्रा के तहत पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं. उन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभिषेक बनर्जी का काफिला जब झाड़ग्राम के दहिजुरी से लोधसुली की ओर जा रहा था तो सड़क किनारे कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी.

वाहनों पर डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से हमला  

पुलिस ने दावा किया कि बनर्जी को ले जा रही कार के गुजरते ही कुछ लोगों ने अचानक पीछे चल रहे वाहनों पर डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से हमला कर दिया. इस हमले में मंत्री हांसदा और उनके अंगरक्षक चोटिल हो गये. पत्थरबाजी में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. वाहनों के शीशे टूट गये. इस हमले में कई टीएमसी कार्यकर्ता सहित कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. प्रदर्शनकारी टीएमसी नेताओं के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगा रहे थे.

कुड़मी समुदाय के लोग  प्रदर्शन कर रहे थे

जानकारी के अनुसार इलाके में कुड़मी समुदाय के लोग अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. कुड़मी समुदाय के एक नेता ने कहा, हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन काफिले पर हमने हमला नहीं किया. दावा किया कि कुछ बाहरी लोगों ने टीएमसी नेता के काफिले पर हमला किया था.

यह कोई आंदोलन नहीं, गुंडागर्दी है : हांसदा

मंत्री हांसदा ने कहा कि वो झूठ बोल रहे हैं. घटना के समय हमने उन्हें मौके पर देखा था. हांसदा ने कहा, यह कोई आंदोलन नहीं है. यह गुंडागर्दी है. इस तरह की गुंडागर्दी को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. कहा कि शनिवार से हमारी पार्टी इस घटना के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पुलिस सतर्क रहती, तो इस तरह की घटना नहीं होती.

अभिषेक बनर्जी ने कहा, हमले के पीछे भाजपा

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे भाजपा का हाथ है. कहा कि मैं लोकतांत्रिक ढंग से विरोध किये जाने समर्थन करता हूं. लेकिन जब आप पत्थर फेंक रहे हैं, लोगों को पीट रहे हैं और वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं तो यह कैसा विरोध है? बता दें कि बनर्जी गोपीबल्लवपुर में देर रात पार्टी के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे कुड़मी समुदाय के सदस्यों के भेष में भाजपा के कुछ गुंडे शामिल हैं.

भाजपा ने आरोपों को खारिज किया

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने अभिषेक बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा को कोई भी सदस्य हिंसा में शामिल नहीं था. कहा कि विरोध प्रदर्शन टीएमसी के खिलाफ लोगों के गुस्से को दर्शाता है. उधर माकपा भी टीएमसी पर हमलावर हो गयी. माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि टीएमसी नेतृत्व को सोचना चाहिए कि राज्य में इस तरह के विरोध प्रदर्शन क्यों हो रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp