Kolkata : पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर शुक्रवार को हमला किये जाने की खबर है. हालांकि हमले में अभिषेक बनर्जी को कोई चोट नहीं पहुंची है. इसके अलावा ममता सरकार में मंत्री बीरबहा हांसदा के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हांसदा और उनका अंगरक्षक घायल हो गये हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को भेजा गया है. खबरों के अनुसार पार्टी के जनसंपर्क अभियान के तहत टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी जिलों को दौरा कर रहे हैं. वे राज्य में पंचायत चुनाव से पहले अपने जनसंपर्क अभियान जन संजोग यात्रा के तहत पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं. उन्हें जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभिषेक बनर्जी का काफिला जब झाड़ग्राम के दहिजुरी से लोधसुली की ओर जा रहा था तो सड़क किनारे कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी.Jhagram, West Bengal | We will take answers from each & every leader of Kurmi tribe for what happened today, & if they do not answer, then from tomorrow Trinamool Congress will go to each & every leader of the Kurmi community & take answers… My car windshield is broken, some… https://t.co/haPHcuw0dQ">https://t.co/haPHcuw0dQ">https://t.co/haPHcuw0dQ
">https://t.co/pWqximZD60">pic.twitter.com/pWqximZD60
pic.twitter.com/pWqximZD60
— ANI (@ANI) May">https://twitter.com/ANI/status/1662164829195599872?ref_src=twsrc%5Etfw">May
26, 2023
Leave a Comment