Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : भाजपा ने 176 सीटें जीती, 32 पर आगे, भवानीपुर से ममता बनर्जी हारी, लगाया आरोप, भाजपा ने सीटें लूटी, वोट लूटे

ममता बनर्जी ने बंगाल में भाजपा की जीत को गलत  करार देते हुए मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने बंगाल के CEO से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. आरोप लगाया कि उन्हें लात मारी,  धक्का दिया.
 

 Kolkata :  इलेक्शन कमीशन के आंकडों के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा 176 सीटें जीत कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके अलावा 32 सीटों पर आगे चल रही है.

 

टीएमसी 59 सीट जीत चुकी है और  20 सीटों पर आगे है. भवानीपुर से बड़ी खबर आयी है.  भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15, 114  वोटों से हरा दिया है.  

 

 

 

शुभेंदु अधिकारी को अब तक 53,932 वोट और ममता बनर्जी को 53,369 वोट हासिल हुए हैं.  श्री अधिकारी ममता से 563 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. 

 

अहम खबर यह है कि ममता बनर्जी ने बंगाल में भाजपा की जीत को गलत  करार देते हुए मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने बंगाल के CEO से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. आरोप लगाया कि उन्हें लात मारी,  धक्का दिया.  

 

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सौ से ज्यादा सीटें लूटी है, वोट लूटे हैं. उन्होंने मुझे घेर लिया. कहा कि यह  भाजपा  की  गलत जीत है. यह गैर-कानूनी है.  ममता ने कहा, मैंने चीफ इलेक्शन ऑफिसर से शिकायत की थी. हम वापस आयेंगे.

 

आरोप लगाया कि कुछ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के बावजूद उनके उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र नहीं दिया गया है. 

 

पार्टी के अनुसार डायमंड हार्बर, मगरहाट पूर्व, मगरहाट पश्चिम, कुलपी, रायदीघी, पाथरप्रतिमा, बसंती, बर्धमान उत्तर और सुतई आदि कई सीटों पर उनके उम्मीदवार जीत चुके हैं,

 

लेकिन आधिकारिक तौर पर उन्हें  जीत का प्रमाणपत्र नहीं दिया  जा रहा है. बता दें कि  नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी  जीत चुके हैं.  उन्होंने अपने विरोधी उम्मीदवार को 10,200 वोटों के अंतर से हरा दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही