Search

पश्चिम बंगाल : भाजपा का पोस्ट, Khela Sesh...कार्यकर्ताओं को निर्देश, टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ टकराव से बचें

कार्यकर्ता जीत का जश्न पार्टी कार्यालय में ही मनायें . बताया जाता है कि भाजपा नहीं चाहती कि जीत की खुशी के बीच कोई बुरी खबर सामने आये.  दरअसल माना जा रहा है कि 15 साल  पुराने टीएमसी शासन से परेशान भाजपा कार्यकर्ता अतिउत्साह में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घर जाकर हंगामा कर सकते हैं.
 
 Kolkata :   पश्चिम बंगाल  विधानसभा चुनाव में  भाजपा लैंड स्लाईड विक्ट्री की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. अब तक के रुझानों के अनुसार भाजपा 293 सीट में 190 सीट पर बनाये हुए है.

वहीं टीएमसी महज 88 सीट्स पर सिमटती दिख रही कर रह गई थी. वहीं, है,  पूरे बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार  जश्न मनाना शुरू कर दिया है.  

इसी बीच खबर आयी है कि भाजपा मुख्यालय ने अपने  कार्यकर्ताओं को  निर्देश जारी कर कहा है कि  कोई भी भाजपा कार्यकर्ता जीत की खुशी में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घर  की ओर जायें. उनके घरों के सामने जीत की नारेबाजी न करें.  

कार्यकर्ता जीत का जश्न पार्टी कार्यालय में ही मनायें . बताया जाता है कि भाजपा नहीं चाहती कि जीत की खुशी के बीच कोई बुरी खबर सामने आये.  दरअसल माना जा रहा है कि 15 साल  पुराने टीएमसी शासन से परेशान भाजपा कार्यकर्ता अतिउत्साह में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घर जाकर हंगामा कर सकते हैं.

इससे झड़प हो सकती है. हिंसक स्थिति पैदा हो सकती है. यह  बंगाल का  पुराना इतिहास रहा है. भाजपा अभी टीएमसी को कोई   मौका नहीं देना चाहती है. कहा जा रहा है कि  बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं से खुद पर संयम रखने को कहा है.   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही