Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल कैबिनेट का विस्तार, 35 मंत्रियों को राज्यपाल ने पद की शपथ दिलाई

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने आज सोमवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया. कोलकाता के लोकभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने 35 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
 

Kolkata :  पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने आज सोमवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया. कोलकाता के लोकभवन में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने 35 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

 

 

विधायक अर्जुन सिंह, दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार ओरांव, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वपनदास गुप्ता, दूध कुमार मंडल, राजेश महाता, इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय,  पूर्णिमा चक्रवर्ती, उमेश राय, जोयेल मुर्मू, अशोक डिंडा, आनंदमोय बर्मन, कौशिक चौधरी, गर्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी और सुमना सरकार सहित अन्य मंत्रियों ने शपथ ली.

 

इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार की कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो गयी है।. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही