Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल :  सीबीआई ने संदेशखाली में शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी की

 
  Kolkata : सीबीआई के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के संदेशाखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक दल पर हमले की जांच के सिलसिले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख के आवास पर आज शुक्रवार को छापे मारे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने हमले के संबंध में सबूत इकट्ठा करने के लिए संदेशाखाली स्थित सरबेरिया के अकुंचीपारा इलाके में शाहजहां के आवास के पास के इलाकों का भी दौरा किया.            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शेख को राज्य में सत्तारूढ़  TMC से निलंबित कर दिया गया है

शेख को राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है. उसे पांच जनवरी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशाखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर भीड़ द्वारा उस समय हमला किये जाने संबंधी मामले में गिरफ्तार किया गया है. जब अधिकारी राशन घोटाले से जुड़े मामले के सिलसिले में उनके आवास परिसर गये थे. आज की छापेमारी में फोरेंसिक और ईडी अधिकारियों ने भी सीबीआई टीम को सहयोग दिया. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के कर्मियों की सुरक्षा के लिए इलाके में केंद्रीय बलों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गयी है.

सीबीआई का एक दल गुरुवार को भी संदेशाखाली स्थित उसके घर गया था

सीबीआई अधिकारियों ने ईडी द्वारा शेख के घर पर लगाई गयी सील को परिसर में प्रवेश करने के लिए खोल दिया. वे अपनी जांच के लिए इलाके की वीडियोग्राफी भी कर रहे हैं और उसका नक्शा भी तैयार कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई का एक दल कल गुरुवार को भी संदेशाखाली में स्थित उसके घर गया था. उन्होंने बताया कि दोनों परिसरों में ताला लगा मिलने के बाद टीम ने बाहर से वहां की तस्वीरें लीं और चली गयी. शेख और अन्य लोगों पर संदेशखाली में यौन शोषण और जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही