Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : CEC मनोज अग्रवाल राज्यपाल आरएन रवि से मिले, 293 विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

CEC मनोज अग्रवाल ने बाद में मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि अधिसूचना के आधार पर नयी विधानसभा का गठन किया जाता है. साथ ही पुरानी विधानसभा का कार्यकाल स्वतः समाप्त हो जाता है.
 

 Kolkata : :पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल(CEC) सहित चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी आज बुधवार को कोलकाता स्थित लोक भवन जाकर राज्यपाल आरएन रवि से मिले.  

 

 

खबर है कि इस मुलाकात में नयी विधानसभा के गठन और आगे की संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट की गयी. CEC ने 293 विजयी उम्मीदवारों की सूची राज्यपाल को सौंपी,   

 

CEC मनोज अग्रवाल ने बाद में मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि अधिसूचना के आधार पर नयी विधानसभा का गठन किया जाता है. साथ ही पुरानी विधानसभा का कार्यकाल स्वतः समाप्त हो जाता है.

 

 इसके बाद राज्यपाल कार्यालय द्वारा आवश्यक औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जायेंगी. जिसमें शपथ ग्रहण समारोह शामिल होगा.    चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर श्री अग्रवाल ने कहा कि ECI केवल चुनाव कराना और परिणाम घोषित करने तक हमारी भूमिका सीमित है.

 

CEC ने स्पष्ट किया कि  सीएम के इस्तीफे या सरकार गठन से आयोग का कोई सीधा संबंध नहीं है.   CEC के अनुसार, चुनाव आयोग द्वारा एक वैधानिक अधिसूचना जारी की जाती है, जिसे राज्यपाल को सौंपा जाता है.

 

इसमें यह जानकारी दी जाती है कि किस उम्मीदवार को किस सीट से विजय मिली है. उन्होंने बताया कि  राज्य में फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा,  

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस्तीफे देने से इनकार करने के सवाल पर मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह पूरी तरह संवैधानिक और राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा है. इसमें चुनाव आयोग की कोई भूमिका नहीं होती. यह मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति के बीच का मामला है. 


 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 


  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही