Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद, मेदिनीपुर में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान झड़प, पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बुधवार को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान छतों से जुलूस पर पथराव किये जाने की खबर है. इस दौरान हुई झड़प में सात लोग घायल हो गये, जिन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. एक धमाका भी हुआ जिसमें एक महिला घायल हो गयी.                                           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल पुलिस ने बताया कि झड़प शक्तिपुर इलाके में हुई. इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. हालांकि स्थिति नियंत्रण में है. प्रशासन ने यहां धारा 144 लागू कर दी है. अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किये गये हैं.

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया

रामनवमी की शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान पूर्वी मेदिनीपुर में भी झड़प हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गये. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. भाजपा ने आरोप लगाया है कि शोभायात्रा पर पथराव किया गया. आरोप लगाया कि पुलिस ने पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. इसके बाद भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल मौके पर पहुंची और पार्टी कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायर जलाये. खबर है कि बेल्डा-कांठी राजमार्ग को ब्लॉक कर रातभर प्रदर्शन किया गया. नंदीग्राम में भाजपा कार्यालय जलाने का भी आरोप पार्टी ने लगाया है.

ममता सरकार की पुलिस ने शरारती तत्वों का साथ दिया : सुवेंदु अधिकारी 

बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रशासन से परमिशन मिलने के बाद शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी. कुछ शरारती तत्वों ने मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर में शोभायात्रा पर पथराव किया. आरोप लगाया कि ममता सरकार की पुलिस ने शरारती तत्वों का साथ दिया और रामभक्तों पर आंसू गैस के गोले दागे. आरोप लगाया कि शोभायात्रा को रोकने का प्रयास किया गया. हिंसक घटनाओं को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को पत्र लिखा है. पत्र में राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है. हिंसा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की भी मांग की है.

ममता बनर्जी के भड़काऊ भाषण की वजह से  रामनवमी की शोभायात्रा पर हमला हुआ

सुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के भड़काऊ भाषण की वजह से बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा पर हमला किया गया. उनके भड़काऊ भाषण के कारण शरारती तत्वों का हौंसला बढ़ा. असामाजिक तत्वों को भरोसा हो गया कि प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा. सुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से भी आग्रह किया है कि वह भड़काऊ भाषण को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई करे.

ममता ने दी थी दंगे भड़कने की चेतावनी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर दंगे भड़कने की चेतावनी दी थी. कहा था कि रामनवमी पर राज्य में दंगे भड़काने की साजिश रची जा रही है. ममता बनर्जी ने चुनावी रैली में आरोप लगाया था कि वे(भाजपा वाले) दंगे में शामिल होंगे. वे दंगा कर और वोट लूटकर चुनाव जीतेंगे. ममता ने पूर्व में आरोप लगाया था कि भाजपा के निर्देश पर मुर्शिदाबाद के डीआईजी को बदल दिया गया. कहा था कि अगर मुर्शिदाबाद और मालदा में दंगे होते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होगी. क्योंकि वे यहां कानून व्यवस्था देख रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही