Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी बेलूर मठ पहुंचे,संतों को दंडवत होकर प्रणाम किया

यह बंगाल के महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों में शामिल है. बेलूर मठ को भाजपा  हिंदू सांस्कृतिक पुनर्जागरण और विवेकानंद की विचारधारा से जोड़ती है. चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने भी इस मठ में पहुंच कर संतों का आशीर्वाद लिया था.
 

 Kolkata :  पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी आज गुरुवार को आध्यात्मिक यात्रा पर हावड़ा स्थित बेलूर मठ पहुंचे. यह रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय है.

 


यहां सुवेंदु अधिकारी के मठ के संतों को दंडवत प्रणाम किया. मुख्यमंत्री ने संतों से आशीर्वाद लिया. मठ में कुछ समय बिताया. जान लें कि बेलूर मठ स्वामी विवेकानंद द्वारा 1897-98 में स्थापित  किया गया था.

 


यह बंगाल के महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों में शामिल है. बेलूर मठ को भाजपा  हिंदू सांस्कृतिक पुनर्जागरण और विवेकानंद की विचारधारा से जोड़ती है. चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने भी इस मठ में पहुंच कर संतों का आशीर्वाद लिया था.

 
  

याद करें कि 13 मई 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा पहुंच कर वहां की सीढ़ियों पर घुटनों के बल बैठकर सिर झुकाकर दंडवत प्रणाम किया था.  ये तस्वीरें काफी वायरल हुईं थी.

 


इसे बंगाल की राजनीति में नयी मिसाल करार दिया गया था. अहम बात यह है कि सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के दिन भी  सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था.

 


इससे पूर्व चुनाव प्रचार के दौरान कांथी विधानसभा में सीएम योगी ने सुवेंदु अधिकारी के लिए रैली की थी. उस  रैली में अधिकारी ने यूपी के  सीएम योगी से आशीर्वाद लिया था.

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही