Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : आरजी कर रेप-मर्डर केस मामले में CM सुवेंदु अधिकारी ने तीन IPS अधिकारियों को सस्पेंड किया

एक खबर और है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जबरन वसूली गिरोह चलाने के आरोप और धनशोधन मामले में कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में कल शांतनु से साढ़े दस घंटे से अधिक की पूछताछ की गयी.
 

Kolkata :  आरजी कर डॉक्टर दुष्कर्म और मर्डर केस को ठीक से संभाल नहीं पाने के आरोप में तीन IPS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिये जाने की खबर है.

 

कोलकाता पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल, पूर्व डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (नॉर्थ) अभिषेक गुप्ता और डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (सेंट्रल) इंदिरा मुखर्जी सस्पेंड किये गये है.

 

 

यह फैसला पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार का है. CM सुवेंदु अधिकारी ने आज शुक्रवार को नबन्ना में  प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. कहा कि तीनों अधिकारी पीड़ित परिवार को रिश्वत देने और बिना किसी लिखित आदेश के प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में शामिल थे.

 

कहा कि इन तीनों IPS अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू होगी. सीएम ने कहा कि उन्होंने आरजी कर घटना की जांच में कोलकाता पुलिस की भूमिका पर गृह विभाग से रिपोर्ट तलब की है. उस समय घटना को ठीक से नहीं संभाला गया था.

 

पुलिस ने अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निभाई. सुवेंदु अधिकारी ने कहा, हमारी सरकार यह पता लगायेगी कि क्या पुलिस अधिकारियों को राजनीतिक नेताओं के इशारे पर काम करना पड़ा था.   

 

 
 
 9 अगस्त, 2024 को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर महिला डॉक्टर का शव अस्पताल की बिल्डिंग के अंदर  सेमिनार हॉल से बरामद किया गया था.

 

इस घटना में कोलकाता पुलिस ने  सिविक वॉलंटिय  संजय रॉय को, डॉक्टर के साथ रेप और उसकी हत्या करने के शक में गिरफ्तार किया था. बाद में मामला सीबीआई के हवाले कर दिया गया था. 

 

 एक खबर और है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जबरन वसूली गिरोह चलाने के आरोप और धनशोधन मामले में कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में कल शांतनु से साढ़े दस घंटे से अधिक की पूछताछ की गयी.

 

उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ईडी द्वारा कोलकाता पुलिस के डीसीपी की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि हम सभी इसीका इंतजार कर रहे थे. भाजपा सरकार आने के बाद 24 घंटे के अंदर कार्रवाई शुरू हो गयी है.यह सरकार जनता के लिए, जनता के हित में ही काम करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही