Search

पश्चिम बंगाल : संदेशखाली यौन हिंसा के आरोपी शाहजहां शेख का रोता हुआ वीडियो वायरल, भाजपा ने तंज कसा...

Kolkata : पश्चिम बंगाल के संदेशखाली (उत्तर 24 परगना जिला) में कई महिलाओं के साथ यौन हिंसा और जमीन हड़पने का आरोपी शाहजहां शेख फिर चर्चा में है. उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोता हुआ दिख रहा है. याद करें कि जब शाहजहां को 29 फरवरी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था तो वह कोर्ट में पेशी के दौरान अकड़ से चलता हुआ दिखा था

शाहजहां शेख बेटी को देखता है, तो वह रोने लगता है

वर्तमान में शाहजहां का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि वह कोर्ट से आते समय पुलिस वैन में बैठा हुआ है. बाहर उसके कुछ परिजन और समर्थक खड़े हैं. शाहजहां शेख अपनी छोटी बेटी को देखता है, तो वह रोने लगता है. सोशल मीडिया पर शाहजहां शेख का यह वीडियो वायरल हो रहा है.

ममता बनर्जी का पोस्टर बॉय बलात्कारी शेख शाहजहां रो रहा है

शाहजहां शेख के इस वायरल वीडियो पर भाजपा ने तंज कसा है. भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पोस्ट किया है कि स्वैग गायब हो गया है. ममता बनर्जी का पोस्टर बॉय - बलात्कारी शेख शाहजहां एक नादान बच्चे की तरह रो रहा है. अपराधी अणुब्रतो मंडल जेल में है. यही वह भाग्य है जो सौकत मोल्ला, जहांगीर खान और अन्य जैसे लोगों का इंतजार कर रहा है, जिन्होंने पूरे बंगाल में आतंक का राज फैलाया है.जब कानून के  शिकंजे में आयेगा तो उसे बचाने कोई नहीं आयेगा. ममता बनर्जी भी बचा नहीं पायेंगी. वह अपने मंत्रियों को भी नहीं बचा सकीं. घड़ी चल रही है...

 शेख टीएमसी का एक ताकतवर और प्रभावशाली नेता माना जाता था

जान लें कि शाहजहां शेख टीएमसी का एक ताकतवर और प्रभावशाली नेता माना जाता था. वह संदेशखाली यूनिट का टीएमसी अध्यक्ष रह चुका है. शाहजहां शेख का नाम उस समय सुर्खियों में आया, जब इसी साल 5 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शाहजहां से बंगाल राशन वितरण घोटाला मामले में पूछताछ करने संदेशखाली पहुंची थी,. उस समय उसके गुर्गों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया था.

कोलकाता हाईकोर्ट ने जब शाहजहां की गिरफ्तारी का आदेश दिया

हमले के उसके बाद से ईडी पूछताछ के लिए शाहजहां शेख को समन जारी कर रही थी. लेकिन वो फरार चल रहा था. ममता सरकार ने संदेशखाली में धारा 144 लगाकर विपक्ष के नेताओं को वहां जाने से रोक लगाई. कोलकाता हाईकोर्ट ने जब शाहजहां की गिरफ्तारी का आदेश दिया तो पुलिस ने उसे लगभग दो माह बाद फरवरी में गिरफ्तार किया. संदेशखाली की महिलाओं ने शाहजहां शेख पर जमीन हड़पने और उसके लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर वामपंथी दलों सहित भाजपा लगातार ममता सरकार पर हमलावर है. . [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp