Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल :  चुनाव आयोग ने बरामद की 249 करोड़ की ड्रग्स, शराब और नकद राशि

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच धन-बल के जारी खेल के बीच चुनाव आयोग ने अब तक 249 करोड़ रुपये की, शराब, ड्रग्स, नकद राशि आदि जब्त किये हैं. बता दें कि वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक दल नकदी, शराब, ड्रग्‍स का इस्‍तेमाल कर रहे हैं. चुनाव आयोग की सख्‍ती भी जारी है. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान चेकिंग करने के निर्देश दिये हैं. पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय बसु ने जानकारी दी कि राज्य में अब तक  37.72 करोड़ रुपये नकद, 9.5 करोड़ रुपये की शराब और 114.44 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद किये हैं. इसे भी पढ़ें : म्यांमार">https://lagatar.in/myanmar-armys-bloody-conflict-114-civilians-killed-in-one-day/43203/">म्यांमार

सेना का खूनी संघर्ष, एक दिन में 114 नागरिकों की मौत

294 विधानसभा सीटों का दो मई को फैसला

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं. एक अप्रैल को 30 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग है. पहले चरण का मतदान शनिवार को हुआ, जिसमें अनुमानित 79.79 फीसदी मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को आखिरी चरण की वोटिंग है. 294 विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद 2 मई को वोटों की गिनती होगी. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-threatens-bjp-leaders-says-after-going-to-central-force-will-apologize/43410/">ममता

बनर्जी  की बीजेपी नेताओं को धमकी, कहा, सेंट्रल फोर्स जाने के बाद हाथ जोड़ोगे

बीजेपी चुनाव आयोग के काम में कर रही है हस्तक्षेप

सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में बीजेपी पर चुनाव आयोग के काम में दखल देने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि वह चुनाव आयोग के कार्य में हस्तक्षेप कर रहे हैं. मेरे सुरक्षा प्रभारी को हटा दिया गया है. इतने मंत्री कोलकाता में बैठे हैं. जल, राशन, अम्फान के समय नहीं आते हैं. चुनाव में गुंडा लेकर आ रहे हैं. बाहरी गुंडों से चुनाव नहीं करने देंगे. टीएमसी को कार्यकर्ता 24 घंटे में 18 घंटा काम करेंगे. बीजेपी लुटेरों को शासन नहीं करने देंगे. https://lagatar.in/a-mob-of-sikhs-descended-from-nanded-gurdwara-attacked-the-policemen-with-swords-10-policemen-injured/43436/

https://lagatar.in/shiv-sena-attacked-pm-modi-over-bangladesh-violence-said-hindus-become-more-unsafe-there/43424/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही