Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल चुनाव : आसनसोल, बांकुरा में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े, लाठीचार्ज, हालात काबू में

श्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद जारी मतगणना के बीच आसनसोल से बड़ी खबर सामने आयी है. काउंटिंग सेंटर के बाहर सोमवार को उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गयी, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थक आमने-सामने आ गये. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई जो हिंसक रूप लेती चली गई.
 

Kolkata/Asansol/Dhanbad : पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी है. राज्य में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है. इलेक्शन कमिशन के आंकडों के अनुसार 291 सीटों में से भाजपा 192 और टीएमसी 94 81 सीटों पर आगे चल रही है. असम में भाजपा 79 और कांग्रेस 24 पर आगे है. तमिलनाडु में TVK 107, DMK 64 और DMK 41 सीटों पर आगे है.  Uploaded Image

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद जारी मतगणना के बीच आसनसोल से बड़ी खबर सामने आयी है. काउंटिंग सेंटर के बाहर सोमवार को उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गयी, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थक आमने-सामने आ गये.

 

देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई जो हिंसक रूप लेती चली गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काउंटिंग सेंटर के बाहर पहले नारेबाजी हुई जिसके बाद कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया.

Uploaded Image


गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां तोड़ दीं और आसपास खड़ी कई बाइक व कारों में तोड़फोड़ की. घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.

 


स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया जिसके बाद उपद्रवी मौके से भाग खड़े हुए. सुरक्षाबलों की तत्परता से हालात को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया.

 


घटना के बाद दोनों दलों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है वहीं टीएमसी ने बीजेपी समर्थकों पर उनके कैंप कार्यालय में घुसकर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है.

 


बताया जा रहा है कि इस झड़प में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं.घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है.

 


फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है लेकिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है. प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

 


  एक खबर और है. बांकुरा विश्वविद्यालय के मतगणना केंद्र के  भाजपा  और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हुई है. केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज कर  स्थिति पर  काबू पाया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही