Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल चुनाव, EC का फैसला, वोटों की गिनती के बाद भी CAPF की 500 कंपनियां बनी रहेंगी

एक प्रेस नोट में चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है. चुनाव आयोग ने चुनाव के इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए CAPFs की 200 कंपनियों को भी राज्य में बनाये रखने का निर्णय लिया है. यह कंपनियां  इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVMs), स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग सेंटर की सुरक्षा देखेगी. काउंटिंग प्रक्रिया में पूरे समय के लिए वहीं तैनात रहेंगी.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.  चुनाव आयोग के अगले आदेश तक मतगणना पूरी होने के बाद भी बंगाल में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों(CAPFs) की 500 कंपनियां बनी रहेंगी.

 

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने यह फैसला राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए लिया है.चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को ऐलान किया कि बंगाल में वोटों की गिनती पूरी होने के बाद भी बड़ी संख्या में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) के जवान तैनात रहेंगे.

 

यह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है. एक प्रेस नोट में चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है. चुनाव आयोग ने चुनाव के इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए CAPFs की 200 कंपनियों को भी राज्य में बनाये रखने का निर्णय लिया है.

 

यह कंपनियां  इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVMs), स्ट्रॉन्ग रूम और काउंटिंग सेंटर की सुरक्षा देखेगी. काउंटिंग प्रक्रिया में पूरे समय के लिए वहीं तैनात रहेंगी.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही