Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : उत्तर 24 परगना जिले की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, सात लोगों की मौत, कई घायल

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल में आज रविवार सुबह दत्तापुकुर(उत्तर 24 परगना जिला) इलाके में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से 7 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब दस बजे कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में दुत्तापुकुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ.  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गये

नीलगंज के मोशपोल इलाके में लोग पटाखा फैक्टरी में काम कर रहे थे. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार अब तक 5 शव मिले हैं. विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गये. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.बता दें कि इससे पूर्व मई में पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में इसी तरह के विस्फोट में 12 लोग मारे गये थे.

भाजपा-कांग्रेस ने हल्ला बोला 

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सिर्फ इस फैक्ट्री में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में ऐसा माहौल है. ममता बनर्जी ने कहा था कि इन अवैध कारखानों को बंद कर दिया जायेगा, लेकिन वह चोरों को बचाने में व्यस्त हैं. आरोप लगाया कि ममता बनर्जी का काम राज्य में इमामों के साथ बैठकें करना और सांप्रदायिक कार्ड खेलना है. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जिस मात्रा में विस्फोटक मिले हैं, उससे साफ है कि बंगाल सरकार ने विस्फोटकों को जहां चाहे इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है. अपना व्यवसाय चलाने की पूर्ण स्वतंत्रता. परिणामस्वरूप मौतों और विस्फोटों का सिलसिला जारी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही