Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल फलता विधानसभा : भाजपा प्रत्याशी प्रचंड जीत की ओर, 18 वें राउंड में 92 हजार की लीड

भाजपा  प्रत्याशी  देबांग्शु पांडा ने कहा, फलता की जनता ने भाजपा पर अपना आशीर्वाद बरसाया है.कहा कि 18 राउंड की गिनती हो चुकी है. हम 92,000 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. अभी 3 राउंड बाकी है. उन्होंने कहा कि  मैं फलता की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं,
 
भाजपा  प्रत्याशी देबांग्शु पांडा

Kolkata : पश्चिम  बंगाल के फलता विधान सभा में हुई री-पोलिंग की मतगणना आज रविवार सुबह आठ बजे से जारी है. शाम 4 बजे तक आयोग के अनुसार 18 राउंड की मतगणना हो पूरी होने तक भाजपा प्रत्याशी  देबांग्शु पांडा 92 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे नंबर पर हैं.

 

 

री पोलिंग से दो दिन पहले टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने  चुनाव स पीछे हटने की घोषणा कर दी थी.तृणमूल कांग्रेस ने इसे जहांगीर व्यक्तिगत फैसला करार दिया था. बता दें कि 21 मई को फलता में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक 86.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.  

 

फलता सीट पर  जीत की ओर बढ़ रहे लेकर भाजपा  प्रत्याशी देबांग्शु पांडा ने कहा, फलता की जनता ने भाजपा पर अपना आशीर्वाद बरसाया है.कहा कि 18 राउंड की गिनती हो चुकी है. हम 92,000 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. अभी 3 राउंड बाकी है. उन्होंने कहा कि  मैं फलता की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं,

 

इससे पूर्व  16 राउंड की मतगणना पूरी होने पर भाजपा प्रत्याशी  85,172 वोटों से आगे चल रहे थे.  उन्हें कुल 1,20,494 वोट मिल चुके थे.  CPIM उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी को 35,322 वोट,  कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक को 2,996 वोट  और तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान को सिर्फ 5482 वोट मिले थे,

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही