Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : नदिया में गैंगरेप, ममता को परिवारवालों के दावे पर संदेह, पूछा, आपको कैसे पता, उसके साथ रेप हुआ

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल के नदिया में एक 14 साल की नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद मौत होने की खबर आयी है. लड़की के परिवारवालों ने तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत सदस्य के बेटे पर आरोप लगाया है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. कहा जा रहा है कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर परिवार के गैंगरेप के दावे पर सवाल खड़े कर दिये हैं. खबरों के अनुसार ममता ने परिवारवालों से पूछा, आपको कैसे पता कि उसके साथ रेप हुआ, क्या वो प्रेग्नेंट थी, या लव अफेयर का मामला था या फिर वह बीमार थी. उन्होंने कहा कि अगर कपल रिलेशनशिप में है तो हम उन्हें कैसे रोक सकते हैं, यह यूपी नहीं है कि मैं लव जिहाद के नाम पर ऐसा कर सकती हूं.

केस की जिम्मेदारी बाल आयोग को सौंपी गयी

सीएम ने कहा, लड़की की मौत पांच अप्रैल को हुई. पुलिस को 10 को पता चला. अगर पांच अप्रैल को उसकी मौत हुई तो वे घटना वाले दिन पुलिस के पास क्यों नहीं गये? उन्होंने शव का अंतिम संस्कार किया. पुलिस को सबूत कहां से मिलेगा? मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस केस को बाल आयोग को सौंप दिया है.

सीबीआई जांच की मांग पर सीएम ने उठाये सवाल

लड़की के परिजनों ने सोमवार को कोलकाता हाईकोर्ट से अपील की है कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाये. उनकी मांग पर ममता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, असम और बिहार में जो हत्याएं होती हैं उनमें से कितने मामलों में सीबीआई जांच करती है? कितने नेता गिरफ्तार हुए? कहा कि हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर कितनी साजिशें रचते हैं. ये मत सोचिए कि हम कमजोर हैं.

परिवार ने TMC नेता के बेटे को जिम्मेदार बताया

परिवार वालों के अनुसार उसकी बेटी 9वीं क्लास की छात्रा थी. लड़की सोमवार 4 अप्रैल को आरोपी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उसके घर गयी थी, लेकिन वह बीमार हालत में घर लौटी. परिवार वालों ने बताया कि उसकी बेटी का बहुत खून बह रहा था, पेट में तेज दर्द हो रहा था, और इससे पहले कि हम उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गयी. परिवारवालों का आरोप है कि आरोपी और उसके दोस्तों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया. परिवार वालों के अनुसार टीएमसी नेता का 21 साल का बेटा ब्रज गोपाल गोला इस मामले में मुख्य आरोपी है.

 हांसखली थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

घटना के चार दिन बाद शनिवार (9 अप्रैल) को लड़की के परिवार वालों ने हांसखली थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि स्थानीय TMC नेता के दबाव में आकर पुलिस ने लड़की का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये बिना जबरन उसका अंतिम संस्कार करा दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही