Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल : शांतिनिकेतन में आदिवासी लड़की के साथ गैंग रेप

Advertisement
Advertisement
Birbhum :  पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ कम से कम पांच लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किये जाने की घटना सामने आई है. उस लड़की के साथ यह अपराध तब किया गया, जब वह गांव के मेले से घर लौट रही थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब गुरुवार रात शांति निकेतन थाना क्षेत्र के आदित्यपुर में एक चरक मेले से लड़की और उसका प्रेमी वापस आ रहे थे.

लड़की के प्रेमी की पिटाई की

इस मामले पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब गुरुवार रात शांति निकेतन थाना क्षेत्र के आदित्यपुर में एक चरक मेले से नाबालिग और उसका प्रेमी वापस आ रहे थे. उन्होंने कहा कि पांच लोगों ने लड़की के प्रेमी की पिटाई की और उसे नदी के किनारे ले गए जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.

आरोपियों का स्केच बनवा रही है पुलिस

अधिकारी ने कहा कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि लड़की का बोलपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपी के स्केच बनाने के लिए उससे मदद मांग रही है. पुलिस ने कहा कि प्राथमिक रूप से ऐसा लगता है कि आरोपी बीरभूम के बाहर के थे और ग्रामीण मेले में घूमने और दर्शन करने आए थे. मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के आला अधिकारी शांतिनिकेतन के एक गांव में लड़की के घर के भी गए. इसे भी पढ़ें – गर्मियों">https://lagatar.in/demand-for-indigenous-freeze-increased-in-summer-aam-panna-and-bael-syrup-will-be-made/">गर्मियों

में बढ़ी देशी फ्रीज की डिमांड, आम पन्ना और बेल के शरबत से बनेगी बात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही