Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : मेले में गैस बैलून सिलेंडर फटा, 4 लोगों की मौत

 
West Bengal : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर के बत्रा गांव में मेले में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां चार लोगों की मौत हो गयी है. मेले में गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में विस्फोट हुआ. यह हादसा रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे का बताया जा रहा है. मरने वाले में गुब्बारा विक्रेता और तीन लोग शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-girls-body-found-hanging-from-tree-in-guthia-forest-police-engaged-in-investigation/">रांची

: घुठिया जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

घायलों को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है 

विस्फोट से कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है. इसके अलावा गंभीर रूप से घायल चार लोगों को कोलकाता के एक अस्पताल में रेफर किया गया है.गुब्बारे का गैस सिलेंडर फटने की सूचना मिलते ही जयनगर थाने के आईसी राकेश चटर्जी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये. इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में मातम छा गया.पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है कि विस्फोट किस कारण से हुआ है और क्या मेले आयोजन को लेकर पुलिस से अनुमति ली गई थी. पुलिस गांववालों से पूछताछ कर रही है. इस बीच मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मरने वाले में कुतुबुद्दीन मिस्त्री (38), मुचीराम हलदर (55), साहिन मोल्ला (12) और अबीर गाजी (8/10) शामिल हैं. मुचिराम गैस के गुब्बारे बेचने वाला था. उनका घर पूर्व रघुरनाथपुर में है. इसे भी पढ़ें- पूर्णिया">https://lagatar.in/purnia-temperature-dropped-due-to-westerly-wind-increased-cold/">पूर्णिया

: पछुआ हवा के कारण तापमान में आयी गिरावट, बढ़ी ठंड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही