Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विधानसभा का सत्र रात 2 बजे  बुलाया, खबर सुर्खियों में

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विधानसभा का सत्र 7 मार्च को अलस्सुबह  2 बजे बुलाया है.  इस खबर से राजनीतिक गलियारों में कौतुहल है कि ऐसा कैसे हो गया. हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जारी बयान में कहा गया कि ऐसा टाइपिंग की गलती से हुआ है. अब राज्य की कैबिनेट तय करेगी कि आगे क्या करना है. कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ एक टाइप की गलती की वजह से विधानसभा का सेशन रात दो बजे शुरू होगा. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राज्यपाल को विधानसभा सत्र शुरू  करने के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसमें 7 मार्च 2 PM की जगह 2 AM टाइप हो गया था. खबरों के अनुसार आज राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दोपहर में राज्य  के मुख्य सचिव को बातचीत करने के लिए बुलाया था, लेकिन  मुख्य सचिव राज्यपाल से मिलने नहीं पहुंचे. इसी के बाद राज्यपाल ने ट्वीट करके कहा कि उन्होंने कैबिनेट के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है. लेकिन रात दो बजे सत्र शुरू करने का प्रस्ताव उन्हें अस्वाभाविक लग रहा है. इसे भी पढ़ें : ड्रग्स">https://lagatar.in/drugs-case-shiromani-akali-dal-leader-bikram-singh-majithia-sent-to-jail-till-march-8-in-drugs-case/">ड्रग्स

केस : शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग्स केस में आठ  मार्च तक जेल भेजे गये

यह एक टाइप की गलती थी, राज्यपाल इसे सुधार सकते थे

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने कहा है कि यह एक टाइप की गलती थी. राज्यपाल इसे सुधार सकते थे, लेकिन जब उन्होंने रात 2:00 बजे टाइप की गलती को स्वीकृत किया है तो अब रात में ही विधानसभा का सेशन शुरू होगा. पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी के अनुसार  राज्य सरकार की ओर से पहले जो दो नोट भेजे गये थे, उनमें 2 PM लिखा हुआ था, बाद में गलती से 2:00 AM चला गया, राज्यपाल इसे इग्नोर कर सकते थे.  अब  अगर पश्चिम बंगाल विधानसभा रात 2:00 बजे शुरू होती है तो देश में यह अपने तरह का अनोखा मामला होगा. राज्यपाल ने भी अपनी ट्वीट में इस तरह की बात लिखी है. गुरुवार को राजभवन की ओर से कैबिनेट के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए कहा गया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने संविधान के अनुच्छेद 174  के तहत सोमवार यानी 7 मार्च को सुबह 2 बजे (2 AM) राज्य विधानसभा का अधिवेशन बुलाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही