Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, भीड़ ने कालियागंज थाना घेरा, आग लगा दी,लाठीचार्ज

 
Kolkata :पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में स्थानीय लोगों के एक समूह ने पिछले सप्ताह नहर से एक किशोरी का शव मिलने के मामले में आज मंगलवार को कालियागंज थाने को आग के हवाले कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कथित तौर पर आदिवासी और राजबंग्शी समुदायों से संबंधित लोगों ने इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में मंगलवार दोपहर थाने का घेराव किया.                                                                                                                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रदर्शनकारियों ने बैरियर तोड़ दिये और थाने पर पथराव किया

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रदर्शनकारियों ने बैरियर तोड़ दिये और थाने पर पथराव किया. उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया, लेकिन भीड़ को थाने में घुसने और आग लगाने से नहीं रोक सके. भीड़ ने एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, हम स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं. जान लें कि कालियागंज की नहर में 21 अप्रैल को 17 वर्षीय किशोरी का शव मिला था.

भाजपा ने घटना की सीबीआई से जांच कराने की मांग की 

किशोरी से बलात्कार और हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दी थी. कई दुकानों में आग लगा दी गयी थी. राज्य में पंचायत चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मामले को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गयी है. इस टीएमसी ने भाजपा पर मामले का राजनीतिकरण करने और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश का आरोप लगाया है. उधर भाजपा ने घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है. पार्टी ने किशोरी के परिवार को कानूनी सहायता देने का वादा किया है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही